पुलिस पर हमला करने का आरोपित गिरफ्तार

जंदाहा पुलिस ने मंगलवार की रात थाना के दुलौर गांव से 13 अगस्त 2018 को जंदाहा थाना पर आगजनी एवं जंदाहा पुलिस पर जानलेवा हमला मामले के नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 08:42 PM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 06:17 AM (IST)
पुलिस पर हमला करने का आरोपित गिरफ्तार
पुलिस पर हमला करने का आरोपित गिरफ्तार

हाजीपुर । जंदाहा पुलिस ने मंगलवार की रात थाना के दुलौर गांव से 13 अगस्त 2018 को जंदाहा थाना पर आगजनी एवं जंदाहा पुलिस पर जानलेवा हमला मामले के नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए नामजद आरोपित नवीन कुमार साहनी को बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि 13 अगस्त 2018 को प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड प्रमुख के कार्यालय के पास अपराधियों ने प्रखंड के निर्वाचित प्रमुख मनीष कुमार साहनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रमुख की हत्या से आक्रोशित लोगों ने जंदाहा थाना पर आगजनी एवं पुलिस पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस द्वारा फायरिग की गई थी जिसमें कई लोग जख्मी हुए थे। आक्रोशित लोगों द्वारा किए गए जानलेवा हमला में कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। जंदाहा पुलिस द्वारा इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में भारी संख्या में लोगों को नामजद एवं अज्ञात को आरोपित बनाया गया था। उक्त मामले के एक नामजद आरोपित को बीते माह भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उधर जंदाहा थाना पुलिस ने इसी गांव से मंगलवार की रात्रि जंदाहा थाना में दर्ज एक मामले के नामजद आरोपित पलटू राय को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी