लालगंज व चेहराकलां प्रखंडों की मतगणना आज, महिला आईटीआई भवन में व्यापक बंदोबस्त

वैशाली। जिले में लालगंज एवं चेहराकलां प्रखंड में हुए मतदान के बाद शुक्रवार को यहां हरवंशपुर स्थित महिला आईटीआई भवन में मतगणना की तेयारियां पूरी कर ली गई है। स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से मतगणना संपन्न कराने के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। इस बीच जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनीष ने आज शाम गणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:05 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:08 PM (IST)
लालगंज व चेहराकलां प्रखंडों की मतगणना आज, महिला आईटीआई भवन में व्यापक बंदोबस्त
लालगंज व चेहराकलां प्रखंडों की मतगणना आज, महिला आईटीआई भवन में व्यापक बंदोबस्त

वैशाली। जिले में लालगंज एवं चेहराकलां प्रखंड में हुए मतदान के बाद शुक्रवार को यहां हरवंशपुर स्थित महिला आईटीआई भवन में मतगणना की तेयारियां पूरी कर ली गई है। स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से मतगणना संपन्न कराने के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। इस बीच जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनीष ने आज शाम गणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार ने यहां विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

सूत्रों ने बताया कि मतगणना स्थल तथा आसपास के इलाके में कई जगह मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में सशस्त्र बल तैनात किए गए हैं। मतगणना स्थल तक पहुंचने के लिए आवागमन की नई व्यवस्था लागू की गई है। प्रत्याशियों एवं उनके गणना अभिकर्ताओं को यहां पहुंचने के लिए महात्मा गांधी सेतु रोड में गंगा ब्रिज थाना के निकट से प्रवेश करने की अनुमति दी गई है। वहीं मतगणना कार्य में लगे अधिकारी, गणना कर्मी, मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी कोनहारा रोड में शहीद बेनी राय चौक से प्रवेश करेंगे। इस दौरान मतगणना स्थल या आसपास में किसी प्रकार के जुलूस और नारेबाजी करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि लालगंज प्रखंड से मुखिया के 21, सरपंच के 21, पंचायत समिति सदस्य के 28, वार्ड सदस्य के 270 एवं पंच सदस्य के 270 तथा जिला परिषद सदस्य के 3 सीटों के लिए कुल 2437 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें जिला पार्षद पद पर 28, मुखिया पद पर 181, सरपंच पद पर 132, पंचायत समिति सदस्य पद पर 205, वार्ड सदस्य पद पर 1338 तथा पंच सदस्य पद पर 555 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे है। इनके लिए प्रखंड में 270 वार्डों के 197 भवनों में 272 मतदान केंद्रो पर बुधवार को मतदान कराया गया है। प्रखंड में 85,266 पुरूष, 74,669 महिला एवं 7 अन्य मतदाताओं सहित कुल 1,59,942 वोटर हैं, जिसमें करीब 60 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

दूसरी ओर चेहराकलां प्रखंड में 48,586 पुरुण एवं 42,526 महिला सहित कुल 91,113 मतदाताओं में करीब 60 फीसद वोटरों ने वोट में हिस्सा लिया है। मतदान के दौरान 23,249 महिला और 25,328 पुरुष सहित कुल 48,578 मतदाताओं ने वोट करते हुए चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे कुल 1374 प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया है। प्रखंड में 12 पंचायतों में 12 मुखिया, 12 सरपंच, 16 पंचायत समिति सदस्य, 158 वार्ड सदस्य और 158 पंच सदस्य के अलावा जिला परिषद सदस्यों का 2 सीट है।

chat bot
आपका साथी