खेत में मछली मारने से मना करने पर महिला की पीट-पीट कर हत्या

बेलसर सहायक थाना क्षेत्र के जयराम पटेढा गांव में सोमवार की सुबह मछली मारने के विवाद में एक महिला की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला को डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:17 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:17 PM (IST)
खेत में मछली मारने से मना करने पर महिला की पीट-पीट कर हत्या
खेत में मछली मारने से मना करने पर महिला की पीट-पीट कर हत्या

संवाद सूत्र, पटेढ़ी बेलसर :

बेलसर सहायक थाना क्षेत्र के जयराम पटेढा गांव में सोमवार की सुबह मछली मारने के विवाद में एक महिला की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला को डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जयराम पटेढा गांव निवासी मोहम्मद अलाउद्दीन की 40 वर्षीया पत्नी आसमां खातून ने गांव के कुछ लोगों को अपने खेत में मछली पकड़ने से मना किया था। इसी बात को लेकर आरोपितों ने उसे लाठी-डंडे बुरी तरह पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के स्वजनों की ओर से प्राथमिकी में मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद जुनेद, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद शहजाद समेत छह लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी कर रही है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। मारपीट में मृतका के पांच स्वजन भी बुरी तरह से जख्मी हैं। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में आरोपितों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

chat bot
आपका साथी