पहाड़पुर पश्चिमी में 15 सौ रुपये के विवाद में चली गोलियां, आठ घायल

जुड़ावनपुर थाना की पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत में 15 सौ रुपए के लिए दो पक्षों में इस कदर विवाद हो गया कि कई राउंड गोलियां चलीं। गोली लगने से आठ लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार की दोपहर लगभग 130 बजे की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:11 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:11 PM (IST)
पहाड़पुर पश्चिमी में 15 सौ रुपये के विवाद में चली गोलियां, आठ घायल
पहाड़पुर पश्चिमी में 15 सौ रुपये के विवाद में चली गोलियां, आठ घायल

संवाद सूत्र राघोपुर: जुड़ावनपुर थाना की पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत में 15 सौ रुपए के लिए दो पक्षों में इस कदर विवाद हो गया कि कई राउंड गोलियां चलीं। गोली लगने से आठ लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे की है। गोली लगने से एक पक्ष के दिलीप राय एवं दूसरे पक्ष के विनोद राय, दुखन राय, गोना राय एवं प्रमोद राय गंभीर रूप से घायल हो गए। हीं ईंट-पत्थर से चोट लगने से शिव नारायण राय एवं सावित्री देवी और विवेक कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर में भर्ती कराया गया। पीएचसी में तैनात डॉक्टर सतीश ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोली से घायल पांच लोगों को एनएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पहाड़पुर पश्चिमी निवासी सुबोध राय के पुत्र सौरभ कुमार से पवित्र राय के पुत्र सर्वेश कुमार ने गुजरात में 15 सौ रुपये उधार लिए थे। पैसे को लेकर बीते सोमवार की रात दोनों में कहासुनी एवं मारपीट हुई थी। उसी बात को लेकर मंगलवार की दोपहर दोनों पक्ष के बीच लगभग दो दर्जन राउंड गोलियां चलीं। एक पक्ष के दिलीप राय का आरोप है कि विवाद के दौरान देशों राय ने गोली मारी। वहीं दूसरे पक्ष के गोली से घायल विनोद राय, दुखन राय, प्रमोद राय एवं गोना राय का आरोप है कि अशोक राय, अनिल राय एवं मनोज राय ने गोली मारी।

chat bot
आपका साथी