बरात लेकर पहुंची दुल्हन औऱ बोली-दूल्हा लेने आए हैं, उसे लेकर जाएंगे, जानिए

बिहार के वैशाली जिले में समाज की बदलती सोच सामने आई है। दुल्हन बरात लेकर दूल्हे के दरवाजे पर पहुंची और बोली-दूल्हा लेने आए हैं और दूल्हा लेकर जाएंगे। धूमधाम से शादी संपन्न हुई।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 11:59 AM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 02:37 PM (IST)
बरात लेकर पहुंची दुल्हन औऱ बोली-दूल्हा लेने आए हैं, उसे लेकर जाएंगे, जानिए
बरात लेकर पहुंची दुल्हन औऱ बोली-दूल्हा लेने आए हैं, उसे लेकर जाएंगे, जानिए

वैशाली, जेएनएन। भारतीय समाज की परंपरा है कि वर पक्ष बरात लेकर लड़की के दरवाजे जाते हैं। लड़की के ही घर पर सभी रस्म-रिवाज पूरी की जाती हैं। रस्म-रिवाज को धूमधाम से सम्पन्न करने में न केवल वर व वधू पक्ष को काफी परेशानी होती है बल्कि अच्छा-खासा खर्चा भी होता है।

देसरी के जाफराबाद की एक लड़की ने आगे आकर इस परंपरा को तोडऩे का साहस किया है। वह खुद बारात लेकर लड़के वाले के यहां गई और कहा-हम दूल्हा लेने आए हैं और दूल्हा लेकर जाएंगे। हंसी-मजाक, गाने-बजाने के बीच धूमधाम से यह शादी संपन्न हुई। सैकड़ों लोग इस अनूठी शादी के साक्षी बने। पूरे इलाके में इस अनूठी शादी की चर्चा हो रही है। 

शादी का यह अनूठा दृश्य देखने को मिला वैशाली जिले के गोरौल थानान्तर्गत इनायतनगर पंचायत के भटौलीया गांव में। भटौलिया गांव निवासी प्रमोद कुमार चौधरी के पुत्र नीरज कुमार की शादी वैशाली जिले के देसरी थाने के जाफरपुर गांव में संतोष कुमार गुप्ता की पुत्री सपना कुमारी से तय हुई थी।

सपना और नीरज की शादी गुरुवार को धूमधाम से संपन्न हुई। वर पक्ष के लोग बरात लेकर जाफरपुर नहीं गए बल्कि वधू पक्ष के लोग धूमधाम से बरात लेकर भटौलिया गांव पहुंचे। गांव में खुले मंच पर आदर्श विवाह संपन्न हुआ। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी