वैशाली जिले में महिला उत्पीड़न के खिलाफ अभियान की शुरुआत

जागरण संवाददाता हाजीपुर वैशाली जिले में महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने को लेकर व्यापक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:23 PM (IST)
वैशाली जिले में महिला उत्पीड़न के खिलाफ अभियान की शुरुआत
वैशाली जिले में महिला उत्पीड़न के खिलाफ अभियान की शुरुआत

जागरण संवाददाता, हाजीपुर :

वैशाली जिले में महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत मंगलवार को हाजीपुर औद्योगिक थाने से हुई। केयर इंडिया के साझा परियोजना के तहत औद्योगिक थाना परिसर में 16 दिवसीय एक्टिविज्म अभियान की शुरूआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने विधिवत की। इस दौरान साझा परामर्शी कुमारी मोनिका एवं आनंद कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकार एवं महिला उत्पीड़न के खिलाफ जागरूक किया। कार्यक्रम में हिसा पीड़ित महिलाओं को प्रशासनिक स्तर पर किस प्रकार मदद दिलाई जा सके एवं उनके अधिकारों को किस प्रकार सुरक्षित किया जाए ? इस पर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि केयर का यह प्रयास सराहनीय है। इस अभियान से महिलाएं अपनी बात मुखरता से कर सकेंगी। महिलाओं से अपील है कि वे किसी के दबाव में दबे नहीं और बेहिचक प्रशासन की मदद लें। मौके पर कर्मचारी संघ के रितेश कुमार, शालिन, मनीषा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

चेहराकलां : महिला उत्पीड़न से बचाव व महिलाओं के अधिकार के साथ मद्यनिषेध जागरूकता अभियान से संबंधित जानकारी देने के उद्देश्य से मंगलवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी दोआ परिसर में केयर इंडिया के सौजन्य से साझा कार्यक्रम एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में काउंसलर ज्योति प्रकाश, आकाश सिन्हा एवं राजमाता जीविका महिला संगठन की सदस्यों की बैठक हुई। कहा गया कि महिलाओं को भी हरसंभव कोशिश करनी चाहिए की परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य बना रहे। विषम परिस्थिति आने की नौबत नहीं आए, इसका सदा ख्याल रखना चाहिए। इसके बावजूद विपरित परिस्थिति आने पर सामाजिक स्तर पर पहल कराने से भी समस्या का निदान नहीं होने की स्थिति में कानून की प्रक्रिया अपनाने की बात कही। इस मौके पर जीविका दीदी ममता कुमारी, नीतू देवी, नीलम देवी आदि ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपने परिवार के लोगों को नशा सेवन करने दूर रखने का प्रयास करूंगी। इसके साथ आस-पड़ोस के लोगों को नशा सेवन नहीं करने की सलाह दूंगी। नारा दिया गया कि नशा सेवन से होता है बर्बाद परिवार, नशामुक्त परिवार होता है खुशहाल। बैठक के समापन के बाद संगठन सदस्यों के साथ महिला उत्पीड़न एवं महिलाओं के अधिकार के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मृत्युंजय कुमार के साथ अनिला कुमारी, निशु कुमारी, प्रियंका कुमारी, रानी कुमारी, अमिता शर्मा, इंदू देवी, अंजली कुमारी, सुधा देवी, बबिता देवी, संगीता देवी, रिकू कुमारी, खुशबू देवी, सविता देवी सहित अन्य जीविका महिला संगठन सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी