आपसी विवाद में सड़क पर खूनी संघर्ष

वैशाली। बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरा गांव में हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर मस्जिद के निकट अल्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:26 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:26 PM (IST)
आपसी विवाद में सड़क पर खूनी संघर्ष
आपसी विवाद में सड़क पर खूनी संघर्ष

वैशाली। बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरा गांव में हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर मस्जिद के निकट अल्पसंख्यक बस्ती में दो पक्षों में पूर्व से चले आ रहे मछली के विवाद एवं अतिक्रमण किए गए जमीन पर बनाए जा रहे घर का छप्पर टूटने पर जमकर भिड़ंत हो गयी। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी से बात आगे बढ़ते-बढ़ते इस कदर बिगड़ी की दोनों तरफ से लाठी, डंडे आदि के साथ-साथ घातक पारंपरिक हथियार का भी जमकर प्रयोग किया गया। इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोगो के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया अन्यथा जिस प्रकार दोनों पक्ष घातक हथियार का इस्तेमाल कर रहे थे घायलों की संख्या और अधिक होती।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मो. सिराजुल और मो. कादिर में पूर्व से मछली के धंधे एवं अतिक्रमण के जमीन के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार जब मो. सिराजुल अपना घर बना रहा था कि उससे कादिर के करकट का कुछ हिस्सा टूट गया और कहा सुनी हो गई। इसके बाद विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्ष अपने-अपने गुट के लोगो के साथ लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। काफी देर तक बांस, लाठी, डंडा चली एवं जमकर पथराव भी हुआ। जिस कारण हाजीपुर-महनार मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित रहा। कई राहगीर भी चोटिल हुए हैं। सड़क पर ऐसा खूनी संघर्ष दिखा कि आम लोग भयभीत होकर भागने को मजबूर हो गए। मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची बावजूद स्थिति भीषण देख घटना स्थल से दूर ही खड़ी रही। बाद में थाना से अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर स्थिति को नियंत्रित किया गया और सभी को मुख्य सड़क पर से खदेड़ दिया गया।

घटना के संबंध में एक पक्ष के मो. सिराजुल ने बताया कि वे अपना घर बना रहे थे कि ताहिर एवं कादिर वगैरह मारपीट किये। उन लोगों ने खस्सी काटने वा चाकू भी चलाया जिसमे मैं मो. रियाज, मो. इरफान, मो. साहेब, मो. साहिल और आशा घायल हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि कादिर का पिता होमगार्ड की नौकरी करता है जिससे वे सब धौंस दिखाते है और शराब का कारोबार भी करते हैं। वहीं दूसरे पक्ष के कादिर ने बताया है कि मना करने के बावजूद मेरे हिस्से में निर्माण कर रहे थे। जब उनको मना किया तो मारपीट करने लगे। पटना से आदमी बुलाकर रखे हुए थे। इस मारपीट में वे, मो. ताहिर, मुस्कान प्रवीण और मो. शकील घायल हो गए।

इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी ओर से सोमवार की शाम तक आवेदन नहीं दिया गया था। शिकायत मिलने के बाद आगे की कर्रवाई की जाएगी। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर में किया जा रहा है। पुलिस ने तीन लोगों को विधि-व्यवस्था नियंत्रित करने के दौरान हिरासत में लिया है।

chat bot
आपका साथी