युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार उपलब्ध करा रही केंद्र सरकार : दुर्गेश

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्थानीय नीतीश कुमार स्मारक महाविद्यालय के प्रांगण में विधान सभा स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 11:30 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 11:30 PM (IST)
युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार उपलब्ध करा रही केंद्र सरकार : दुर्गेश
युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार उपलब्ध करा रही केंद्र सरकार : दुर्गेश

संवाद सूत्र, सहदेई बुजुर्ग :

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्थानीय नीतीश कुमार स्मारक महाविद्यालय के प्रांगण में विधान सभा स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कुशल युवा-कौशल भारत, मिशन आत्मनिर्भर कार्यक्रम के तहत भाजयुमो के तत्वावधान में आयोजित राजापाकर विधानसभा स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष मनींद्रनाथ सिंह, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप जलाकर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकार युवाओं को हुनरमंद बनाने एवं रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिला में मेगा स्किल सेंटर खोल कर युवाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि उन्हें रोजगार से सीधे जोड़ा जा सके। कहा कि 21 लाख युवाओं को रोजगार देने को लेकर राज्य मंत्री मंडल ने प्रस्ताव भी पारित किया गया है। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि युवा संवाद के माध्यम से युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करें। कहा कि युवाओं को उनसे संबंधित योजनाओं की जानकारी देने की जरूरत है, ताकि सरकार की योजनाओं से जुड़कर युवा लाभान्वित हो सके और वह अपना स्वयं का कोई रोजगार कर सकें।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे इस निमित्त प्रयास करने की जरूरत है। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनींद्रनाथ सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता कुमारी, प्राचार्य विकेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, जिला प्रभारी सुबोध पासवान, भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता सीमांत शेखर, क्षेत्रीय प्रभारी हिमांशु, रितेश कुमार सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मेहता, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, सुजीत ठाकुर, पप्पू सिंह, राम अवतार सिंह, अंजनी सिंह एव सानू झा, बच्ची मिश्रा, बबीता सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजीत शेखर ने एवं संचालन अभिजीत कुमार विक्की ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मिथिलेश तिवारी ने किया।

chat bot
आपका साथी