बाढ़ की आंशिक रिपोर्ट भेजे जाने पर भड़के भाजपा विधायक

वैशाली। जिले के पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ तथा जलजमाव वाले क्षेत्र में लोगों का हाल जानने पहुंचे पातेपुर से भाजपा के विधायक लखेंद्र कुमार रोशन उर्फ लखेंद्र पासवान अंचलाधिकारी पर भड़क गए। बाढ़ से संबंधित आंशिक रिपोर्ट भेजे जाने पर सीओ पर जमकर बरस पड़े। मौके से ही सीओ से बात कर विधायक ने सख्त लहजे में सीओ मुन्ना प्रसाद को खरीखोटी सुनाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:21 PM (IST)
बाढ़ की आंशिक रिपोर्ट भेजे जाने पर भड़के भाजपा विधायक
बाढ़ की आंशिक रिपोर्ट भेजे जाने पर भड़के भाजपा विधायक

वैशाली। जिले के पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ तथा जलजमाव वाले क्षेत्र में लोगों का हाल जानने पहुंचे पातेपुर से भाजपा के विधायक लखेंद्र कुमार रोशन उर्फ लखेंद्र पासवान अंचलाधिकारी पर भड़क गए। बाढ़ से संबंधित आंशिक रिपोर्ट भेजे जाने पर सीओ पर जमकर बरस पड़े। मौके से ही सीओ से बात कर विधायक ने सख्त लहजे में सीओ मुन्ना प्रसाद को खरीखोटी सुनाई। जल्द सुधारकर रिपोर्ट जिला को भेजने का निर्देश विधायक ने सीओ को दिया। साथ ही कहा कि रिपोर्ट में सुधार नहीं हुआ तो डीएम से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।

पातेपुर विधायक रौशन प्रखंड के दर्जनों गांव का दौरा कर बाढ़ के बाद जल जमाव की स्थिति से परेशान लोगों से उनका हाल जानने पहुंचे थे। बाढ़ पीड़ित परिवारों ने सरकार से मिलने वाली सुविधा पन्नी, तिरपाल, पशु चारा आदि के संबंध में शिकायत मिलने पर विधायक सीओ पर भड़क गए। मौके से विधायक ने सीओ को जमकर फटकार लगाई। लोगों ने आरोप लगाया कि सीओ के स्तर पर बाढ़ राहत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। आज भी लोग सड़क के किनारे तंबू में अपना जीवन किसी तरह गुजार रहे हैं।

राशि उपलब्ध रहने के बावजूद भी लोगों के लिए अस्थाई शौचालय तक कि व्यवस्था नही कराई गई। इसके कारण आज भी क्षेत्र के महिला-पुरुष सड़कों के किनारे शौच करने को विवश हैं। बाढ़ के दौरान सर्वे के नाम पर कार्यालय में बैठकर टेबल रिपोर्टिंग करने की बात पर भड़के विधायक ने वैशाली डीएम उदिता सिंह से इस मुद्दे पर बात करने का आश्वासन लोगों को दिया एवं कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। बाढ़ सहायता पर छल करने वाले पदाधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि वह डीएम से मिल कर जनता की समस्याओं से अवगत करा कर बाढ़ सहायता दिलाने के लिए तत्पर हैं।

chat bot
आपका साथी