पंचतत्व में विलीन हुए पातेपुर के पूर्व विधायक महेन्द्र बैठा

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पातेपुर के पूर्व विधायक महेंद्र बैठा का अंतिम संस्कार महनार के हसनपुर तीनमुहानी स्थित गंगा नदी घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में राज्य के उपमुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महेंद्र बैठा की शवयात्रा उनके पैतृक आवास से महनार के हसनपुर घाट के लिए जब निकली तो शवयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:46 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 10:46 PM (IST)
पंचतत्व में विलीन हुए पातेपुर के पूर्व विधायक महेन्द्र बैठा
पंचतत्व में विलीन हुए पातेपुर के पूर्व विधायक महेन्द्र बैठा

संवाद सहयोगी, महनार : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पातेपुर के पूर्व विधायक महेंद्र बैठा का अंतिम संस्कार महनार के हसनपुर तीनमुहानी स्थित गंगा नदी घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में राज्य के उपमुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महेंद्र बैठा की शवयात्रा उनके पैतृक आवास से महनार के हसनपुर घाट के लिए जब निकली तो शवयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए खड़े थे। शवयात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई वैसे-वैसे लोगों का हुजूम भी बढ़ता गया। इसके बाद शवयात्रा हसनपुर तीनमुहानी स्थित गंगा नदी घाट पर पहुंची जहां पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।

हसनपुर घाट पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के अलावा महनार के पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ई रविन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री दसई चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मेहता, भाजपा नेता डॉ ज्योति, सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह, प्रेमशंकर पासवान, लखिन्द्र पासवान, महनार नगर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरचंद प्रसाद आदि आदि उपस्थित थे। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र संजय रजक ने दी।

बिदुपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पातेपुर के पूर्व विधायक पातेपुर महेन्द्र बैठा के आकस्मिक निधन पर बिदुपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में बिदुपुर भाजपा पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष बलराम कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमन सिंह, रविन्द्र सिंह, शैलेन्द्र महाराज,धर्मेन्द्र सिंह, अस्तानन्द यादव, सरोज कुमार सिंह, मदनेश सिंह, विश्वजीत कुमार,मोहन कुमार आदि ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना की।

महनार : भाजपा के वरिष्ठ नेता जिलापार्षद मणीन्द्रनाथ सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मेहता,महनार नगर के कार्यकारी प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वरचंद प्रसाद,संजय मिश्रा, विवेक कुमार,रत्नेश कुमार सिंह,ब्रजेश कुमार सिंह,केएन सिंह,सन्तोष झा,लोजपा महनार प्रखण्ड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अध्यक्ष रामानंद साह,भाजपा के महनार प्रखण्ड अध्यक्ष अभय कुमार सिंह आदि ने गहरा शोक प्रकट करते हुए पूर्व विधायक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी