बिहार में किसानों की स्थिति बदहाल : डॉ. अजय

संवाद सूत्र, हाजीपुर : हाजीपुर चौरसिया चौक स्थित पार्टी जोन में सोमवार को राष्ट्रीय समता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह सह युवा समागम का आयोजन किया गया। साथ ही अंजानपीर चौक से पार्टी जोन तक बाइक जुलूस निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय ¨सह अलमस्त ने कहा कि हमारी पार्टी नई जरूर है। लेकिन हमारा उद्देश्य नेक है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों की स्थिति बदहाल है। किसान भूखमरी के कगार पर है। इसके लिए यहां से संसद तक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने पार्टी द्वारा प्रस्तावित 2

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 07:29 PM (IST)
बिहार में किसानों की स्थिति बदहाल : डॉ. अजय
बिहार में किसानों की स्थिति बदहाल : डॉ. अजय

वैशाली। हाजीपुर चौरसिया चौक स्थित पार्टी जोन में सोमवार को राष्ट्रीय समता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह सह युवा समागम का आयोजन किया गया। साथ ही अंजानपीर चौक से पार्टी जोन तक बाइक जुलूस निकाली गई। इसमें काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय ¨सह अलमस्त ने कहा कि हमारी पार्टी नई जरूर है। लेकिन हमारा उद्देश्य नेक है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों की स्थिति बदहाल है। किसान भुखमरी के कगार पर हैं। इसके लिए यहां से संसद तक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने पार्टी द्वारा प्रस्तावित 28 अक्टूबर को गांधी मैदान में होने वाली गांव-किसान खलिहान बचाओ महारैली को सफल व ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

युवा राष्ट्रीय समता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतुराज कुमार ने कहा कि बिहार में शिक्षा एवं स्वास्थ्य की बदतर स्थिति है। पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। सरकार लोगों में जातीय उन्माद पैदा करना चाहती है। जिसमें पुलिस प्रशासन सहयोग की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश एवं प्रदेश में आपात की स्थिति पैदा हुई है तब-तब युवा शक्ति ने नया मोड़ दिया है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश ¨बद, युवा के प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर ¨सह, सुरेंद्र एवं पार्टी की जिलाध्यक्ष प्रो. संगीता ¨सह ने आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। समारोह की अध्यक्षता युवा मंच के जिलाध्यक्ष प्रकाश ¨सह गोलू ने किया जबकि संचालन पार्टी के प्रदेश महासचिव राज किशोर ¨सह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संतोष ¨सह पप्पू ने किया।

chat bot
आपका साथी