संपत्ति विवाद में पिता एवं सौतेली मां को मारपीट कर किया जख्मी

नगर के वार्ड संख्या 12 नया टोला इस्लामपुर में संपत्ति विवाद में पिता एवं सौतेली मां को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। दोनों का सीएचसी में उपचार किया गया। इस बाबत थाने में शिकायत की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 05:56 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:11 AM (IST)
संपत्ति विवाद में पिता एवं सौतेली मां को मारपीट कर किया जख्मी
संपत्ति विवाद में पिता एवं सौतेली मां को मारपीट कर किया जख्मी

संवाद सहयोगी, महनार : नगर के वार्ड संख्या 12 नया टोला इस्लामपुर में संपत्ति विवाद में पिता एवं सौतेली मां को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। दोनों का सीएचसी में उपचार किया गया। इस बाबत थाने में शिकायत की गई है।

बताया गया है कि पिता की संपति हड़पने को लेकर पुत्र ने अपनी सौतेली मां संजू देवी एवं पिता विजय कुमार पांडेय को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इलाज के दौरान संजू देवी एवं विजय पांडे ने अपने दोनों पुत्र राज पांडेय एवं राजा पांडेय पर जमीन लिखने का दबाव देने का आरोप लगाया। कहा कि वे बेटी एवं दामाद को भी घर से निकालने का दबाव बना रहे हैं। विजय पांडे ने कहा कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने संजू देवी से दूसरी शादी की। दोनों पुत्र उनसे जबरदस्ती जमीन अपने नाम लिखने को कह रहे हैं। इसको लेकर पंचायती थी। वहां से लौटने पर दोनों पुत्रों ने मारपीट की।

chat bot
आपका साथी