पातेपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से आटो चालक की मौत

वैशाली। पातेपुर प्रखंड अंतर्गत बलिगांव थाना क्षेत्र के दरगाह बेला गांव के चौर में स्नान करने गए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 11:06 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 11:06 PM (IST)
पातेपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से आटो चालक की मौत
पातेपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से आटो चालक की मौत

वैशाली। पातेपुर प्रखंड अंतर्गत बलिगांव थाना क्षेत्र के दरगाह बेला गांव के चौर में स्नान करने गए युवक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। चौर के किनारे खेल रहे बच्चों के शोर मचाने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने जब तक युवक को पानी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के डूबने से मौत की जानकारी जैसे ही स्वजनों को मिली परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बलिगांव थाना क्षेत्र के दरगाह बेला गांव निवासी मो. हुसैन के 35 वर्षीय पुत्र मो. एजाज अपने गांव स्थित दरगाह बेला चौर में मंगलवार को बाढ़ के पानी में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। पास में खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो वहां पहुंचे लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में बताया गया कि मृतक मो. एजाज पेशे से आटो चालक था। इसी से वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक के आश्रित को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तत्काल तीन हजार रुपये दे दिया गया। शौच करने गए युवक की पोखर में डूबने से मौत

संवाद सहयोगी महुआ :

महुआ प्रखंड क्षेत्र के शेरपुर मानिकपुर पंचायत के छितरौली गांव स्थित पोखर के निकट शौच करने गए एक युवक का पांव फिसल जाने से वह पोखर में गिर गया। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। काफी मशक्कत के बाद पोखर से युवक के शव निकाला गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर छितरौली गांव में जवाहर पासवान का 35 वर्षीय पुत्र हरेंद्र पासवान गांव में ही स्थित एक पोखर के निकट गया था। शौच के बाद वह घर की तरफ लौट रहा था कि उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरे पोखर में चला गया। इसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो घर के लोग खोजबीन के लिए पोखर के तरफ गए। पोखर के निकट युवक का चप्पल मिला।

युवक के पोखर में डूबने की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर जुटे लोगों ने पोखर में खोजबीन शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद युवक के शव की बरामद किया गया। गांव के ज्वाला प्रसाद सिंह ने बताया कि हरेंद्र के छोटे-छोटे बच्चे हैं। वहीं घटना की सूचना महुआ थाना की पुलिस एवं अंचल कार्यालय को भी दी गई है।

chat bot
आपका साथी