महुआ नगर परिषद की उपमुख्य पार्षद आशा सिंह की गई कुर्सी

वैशाली। महुआ नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों के स्तर पर उपमुख्य पार्षद के खिलाफ लाए गए अविश्वा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:30 PM (IST)
महुआ नगर परिषद की उपमुख्य पार्षद आशा सिंह की गई कुर्सी
महुआ नगर परिषद की उपमुख्य पार्षद आशा सिंह की गई कुर्सी

वैशाली। महुआ नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों के स्तर पर उपमुख्य पार्षद के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शुक्रवार को बुलाई गई विशेष बैठक में मत विभाजन के दौरान उपमुख्य पार्षद आशा सिंह को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। विशेष बैठक पर चर्चा के उपरांत मत विभाजन में कुल 16 वार्ड पार्षदों में 9 पार्षद ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया। वहीं विरोध में मात्र 7 पार्षद ही रह गए। इस तरह आशा सिंह को उपमुख्य पार्षद की कुर्सी गंवानी पड़ी।

कार्यपालक पदाधिकारी के स्तर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में उप मुख्य पार्षद पद लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विशेष बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत की मुख्य पार्षद कौशल्या देवी ने की। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी गुरुशरण ने सदन को बताया कि उप मुख्य पार्षद पर सदन के 8 सदस्यों ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए अवि विश्वास प्रस्ताव लाया है। जिसको लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पर गहन चर्चा की।

विशेष बैठक में चर्चा के उपरांत पार्षदों के बीच मत विभाजन कराया गया। मतविभाजन के दौरान अविश्वास के पक्ष में जहां 9 पार्षदों ने मतदान किया वहीं वर्तमान उप मुख्य पार्षद के पक्ष में महज 7 पार्षद ने ही अपना मत दिया। इस तरह 2 मतों की अंतर से उप मुख्य पार्षद आशा सिंह को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ गई। अविश्वास के पक्ष में नीलम देवी, सत्येंद्र राय, मंजू देवी, कुमार अभिषेक, श्रीभगवान चौधरी, पिकी कुमारी, सेराज अहमद, इंद्रजीत कुमार तथा पुष्पा देवी ने मतदान किया तो वहीं वर्तमान उप मुख्य पार्षद के पक्ष में मुख्य पार्षद कौशल्या देवी, आशा सिंह, अरुण सिंह, तौकीर सैफी, विजय कुमार, रविद्र कुमार रवि तथा पार्षद मीरा मिश्रा ने मतदान किया।

उप मुख्य पार्षद के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पारित हो जाने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी से पूछे जाने पर बताया कि पूरी कार्यवाही से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। वहां से निर्देश आने के बाद उप मुख्य पार्षद का चुनाव कराया जाएगा। इधर, महुआ में अविश्वास प्रस्ताव की विशेष बैठक को लेकर नगर परिषद परिसर में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। पक्ष एवं विपक्ष के समर्थन में भारी संख्या में लोग जुटे थे। उप मुख्य पार्षद के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद महुआ नगर पंचायत की राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। उप मुख्य पार्षद आशा सिंह के समर्थक जहां फिर से अपनी कुर्सी की वापसी को लेकर कोशिश तेज कर दी है, वहीं विक्षुब्ध पार्षद अपने खेमे से उप मुख्य पार्षद बनाने की कोशिश में जुट गए हैं।

chat bot
आपका साथी