तीन मंदिरों में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा

संवाद सूत्र जंदाहा जंदाहा थाना क्षेत्र के जंदाहा बाजार स्थित तीन मंदिरों में स्थापित विभिन्न दे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 11:58 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 11:58 PM (IST)
तीन मंदिरों में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा
तीन मंदिरों में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा

संवाद सूत्र, जंदाहा :

जंदाहा थाना क्षेत्र के जंदाहा बाजार स्थित तीन मंदिरों में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा को शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर खंडित कर मंदिर से बाहर फेंक दिया। सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई तथा भारी संख्या में महिला-पुरुष मंदिर के निकट जमा हो गए। लोगों ने कुछ देर के लिए वहां सड़क भी जाम कर दिया। बाद में पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। मामले की गहन जांच में जंदाहा थाना की पुलिस टीम जुट गई है। मामले में जंदाहा थानाध्यक्ष ने कहा है कि घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों के लिए महान आस्था का केंद्र जंदाहा कोठी कैंपस स्थित अति प्राचीन शिवालय में स्थापित शिवलिग एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने शनिवार की देर रात तोड़फोड़ कर खंडित-खंडित कर मंदिर के समीप स्थित पोखर में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची बड़ी संख्या में लोगों ने खंडित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्ति को पोखर के पानी से निकाला। वहीं जंदाहा बाजार काली स्थान स्थित मां काली मंदिर में स्थापित मां काली की भव्य प्रतिमा को भी असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि सर्वोदय मैदान स्थित मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमा को भी असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना को लेकर बड़ी संख्या में आस्था से जुड़े महिला-पुरुष जमा हो गए। सूचना पर जंदाहा थानाध्यक्ष अजय कुमार भी दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंच जायजा लिया तथा घटना की गहन जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए जंदाहा बाजार के गांधी चौक को जाम किया गया तथा घटना का उद्भेदन करते दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम की सूचना पर जाम स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष के स्तर पर मामले का शीघ्र उद्भेदन किए जाने के आश्वासन पर आक्रोशित लोग शांत हुए तथा कुछ समय बाद ही सड़क जाम को समाप्त कर दिया। तत्पश्चात बड़ी संख्या में लोग थाना पर पहुंचे तथा इस मामले में अज्ञात असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी