न्याय के साथ सर्वांगीण विकास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लक्ष्य : उमेश सिंह कुशवाहा

जागरण संवाददाता हाजीपुर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राज्य में एनड

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:33 PM (IST)
न्याय के साथ सर्वांगीण विकास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लक्ष्य : उमेश सिंह कुशवाहा
न्याय के साथ सर्वांगीण विकास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लक्ष्य : उमेश सिंह कुशवाहा

जागरण संवाददाता, हाजीपुर :

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राज्य में एनडीए अटूट है और पूरी मजबूती के साथ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य के सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि राज्य और समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चलने का उनके सर्वांगीण विकास एवं न्याय के साथ विकास पथ पर बढ़ने का जो मूल मंत्र उनके नेता नीतीश कुमार का है, वह उस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ेंगे।

कुशवाहा ने कहा कि संगठन को बूथ से लेकर गांव-गांव तक मजबूत बनाने को लेकर पूरी ताकत से काम किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने ये बातें हाजीपुर के डाक बंगला रोड में पूर्व मंत्री स्वर्गीय मोतीलाल कानन की धर्मपत्नी उर्मिला कानन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लेते हुए कही। इस मौके पर पूर्व मंत्री के पुत्र एवं जदयू नेता संतोष कानन, कुणाल कानन, गौतम कानन, राकेश कानन, सिद्धार्थ कानन, आनंद कानन, प्रभात कुमार कनक, आलोक चंद्र राय, मदन मोहन सिंह आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री आलोक मेहता, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, विधायक संजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक सतीश कुमार, पूर्व जिप अध्यक्ष उमेश राय, अनुज यादव, जयप्रकाश चौधरी, पूर्व सभापति रमा निषाद, जदयू प्रदेश महासचिव डा. आसमां परवीन, प्रदेश सचिव संतोष कुशवाहा, गुड्डू सिंह, विनोद राय, मनीष शुक्ला, उपेंद्र पटेल, अधिवक्ता रंजीत यादव, प्रो. शशि, पप्पू जायसवाल, अवधेश सिंह, रविन सिन्हा, प्रिस कुमार, मंटू यादव, रघुवंश सिंह, सुबोध सिंह शामिल हुए। सहदेई बुजुर्ग : राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के चांदपुरा, कुड़वा, आजमपुर, भिखनपुरा, मुरौवतपुर जागेश्वरी पेट्रोलियम पर जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता महेंद्र राम के नेतृत्व में जदयू प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। महनार में प्रखंड अध्यक्ष श्याम राय, युवा जदयू जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, सहदेई प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर मेहता, जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष मनोज पटेल, दीपक गुप्ता, परमतोष कुमार, राजकिशोर सिंह, रौशन कुमार, जितेंद्र कुशवाहा, लगनदेव राय, कुशेश्वर राय, पंकज प्रसाद, प्रकाश कुमार, फिरोज आलम, चंदन महतो आदि ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी