लॉकडाउन को लेकर प्रशासन सख्त

लॉक डाउन की सफलता को लेकर स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार को दूसरे दिन भी अभियान जारी रखते हुए अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का दौरा कर सड़कों पर बेवजह आवाजाही करने वालों की जांच-पड़ताल कर कड़ी फटकार लगाते हुए कानूनी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 11:24 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:24 PM (IST)
लॉकडाउन को लेकर प्रशासन सख्त
लॉकडाउन को लेकर प्रशासन सख्त

संवाद सूत्र, जंदाहा :

लॉक डाउन की सफलता को लेकर स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार को दूसरे दिन भी अभियान जारी रखते हुए अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का दौरा कर सड़कों पर बेवजह आवाजाही करने वालों की जांच-पड़ताल कर कड़ी फटकार लगाते हुए कानूनी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। वहीं दुकानदारों को लॉकडाउन के दौरान सरकार के स्तर पर जारी गाइडलाइन का हर परिस्थिति में अनुपालन किए जाने को लेकर जागरूक किया गया। बताया गया कि सरकार के स्तर पर जारी गाइडलाइन का उल्लंघन किए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने 15 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया है। इसकी शत-प्रतिशत सफलता एवं अनुपालन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ अभियान चलाया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सरकार के स्तर पर जारी दिशा-निर्देश का सभी अनुपालन करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार एवं जंदाहा थाना पुलिस निरीक्षक अजय कुमार के संयुक्त नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ लॉकडाउन अनुपालन को लेकर जंदाहा बाजार के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के सभी चौक चौराहों पर अभियान चलाते हुए सभी दुकानदारों को लॉक डाउन का शत प्रतिशत अनुपालन को लेकर निर्देशित किया।

वही प्रशासनिक अधिकारियों में पुलिस अधिकारियों की टीम ने एनएच तथा महुआ रोड में लॉकडाउन अनुपालन को लेकर सड़कों पर वाहन चेकिग अभियान चलाते लोगों को बेवजह अपने घरों से नहीं निकलने तथा सरकार के स्तर पर जारी गाइडलाइन का अनुपालन किए जाने को निर्देशित किया। बताया गया है कि शुक्रवार से सरकार के स्तर पर जारी निर्देश के आलोक में लाकडाउन की शत-प्रतिशत सफलता को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ पूर्ण सख्ती से सड़कों पर उतरेगी तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी