पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया भूख हड़ताल

जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय भूख हड़ताल किया एवं सरकार पर निशाना साधते हुए जमकर नारेबाजी की। जाप कार्यकर्ताओं ने न्यायालय से जल्द से जल्द पप्पू यादव की रिहाई की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:54 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:54 PM (IST)
पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया भूख हड़ताल
पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया भूख हड़ताल

संवाद सूत्र, राघोपुर : जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय भूख हड़ताल किया एवं सरकार पर निशाना साधते हुए जमकर नारेबाजी की। जाप कार्यकर्ताओं ने न्यायालय से जल्द से जल्द पप्पू यादव की रिहाई की मांग की है। राघोपुर जाप के प्रखंड अध्यक्ष रवि यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा के आवाहन पर पप्पू यादव की रिहाई को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महामारी के दौरान लोगों की मदद में आग आए जाप सुप्रीमो को गिरफ्तार कर रही है वहीं आपदा में दर्जनों एम्बुलेंस छुपा कर घर में रखे भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी को बचा रही है। अपनी जान कि परवाह किए बिना महामारी के समय में पटना से लेकर पूरे बिहार में मुफ्त में दवाई, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर और मरीजों को खाना खिला रहे पप्पू यादव को 32 वर्ष पुरानी केश में फंसा कर जेल भेजने का काम कर रही है। प्रशासन के अनुसार 32 वर्ष पुराना कोई मुकदमा है जिसका 22 मार्च 2021 को बेल टूट गया था। जबकि 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है और सरकारी कार्यालय और न्यायालय बंद रहता है तो बेल कैसे टूट गया। सरकार अपने 15 वर्ष की नाकामी छुपाने के लिए पप्पू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज कर जान मारने की साजिश कर रही है। एकदिवसीय भूख हड़ताल में जाप के प्रखंड अध्यक्ष रवि यादव, विनोद कुमार, धर्मवीर कुमार, रंजीत राय, रविन्द्र राय, रणवीर कुमार, विकास वासुदेव आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी