पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मकई के खेत में मिला शव

महनार थाने के वासुदेवपुर चंदेल गांव में रविवार की रात को पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने के कारण 32 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकई के खेत से युवक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:40 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:40 PM (IST)
पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मकई के खेत में मिला शव
पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मकई के खेत में मिला शव

संवाद सहयोगी, महनार :

महनार थाने के वासुदेवपुर चंदेल गांव में रविवार की रात को पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने के कारण 32 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकई के खेत से युवक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार गांव के वार्ड संख्या 8 निवासी स्वर्गीय मनक राम के पुत्र 32 वर्षीय सुधीर राम की गत रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का शव घर से लगभग सौ फीट की दूरी पर ही मकई के खेत से बरामद किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई और मौके पर पहुंचे तो उस समय सुधीर राम जीवित लग रहा था। लेकिन जब उसे घर लाया गया तो उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना रात में ही महनार थाने को दी गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु हाजीपुर भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने घटना में दो संदिग्धों मृत युवक की पत्नी एवं उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लिया है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। आसपास के लोगों ने दोनों पर हत्या करने की आशंका व्यक्त की है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सुधीर राम रविवार की रात नौ बजे शौच के लिए मकई के खेत में गया था। इसी दौरान उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। चाकू के वार का निशान उसके सिर पर दिख रहा है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर उसकी पत्नी और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार मृत युवक दिल्ली में रहता था और पांच-सात दिन पहले ही घर आया था। उन्होंने कहा कि फर्दबयान मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जाएगी। अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है, जांच चल रही है।

वहीं दूसरी ओर घटना के संबंध में कुछ लोगों ने बताया कि मृतक सुधीर राम की पत्नी का गांव के ही किसी दूसरे लड़के के साथ अवैध संबंध था। जिसकी जानकारी उसके पति को भी थी। उसका पति लगातार इस संबंध का विरोध कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इस अवैध संबंध का विरोध करना सुधीर राम को भारी पड़ा और उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कई तरह की चर्चा के बीच फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है। सब कुछ जल्द ही सामने आ जाने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी