भगवानपुर में महज मछली मारने के विवाद में कर दी गई युवक की हत्या

संवाद सूत्र सराय (वैशाली) भगवानपुर थाना क्षेत्र के शाहमियां रोहुआ में महज मछली मारने क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 11:43 PM (IST)
भगवानपुर में महज मछली मारने के विवाद में कर दी गई युवक की हत्या
भगवानपुर में महज मछली मारने के विवाद में कर दी गई युवक की हत्या

संवाद सूत्र, सराय (वैशाली) :

भगवानपुर थाना क्षेत्र के शाहमियां रोहुआ में महज मछली मारने को लेकर विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। हालांकि, थाने में पत्नी ने जो प्राथमिकी दर्ज कराई है उसमें हत्या के कारणों की जानकारी नहीं दी गई है। सिर्फ घर से बुलाकर ले जाकर हत्या की जानकारी ही दी गई है। मामले में चार नामजद एवं दो अज्ञात को आरोपित किया गया है। इधर, घटना के बाद लोग काफी आक्रोशित हो उठे थे। लोग पुलिस टीम से ही भिड़ गए एवं धक्का-मुक्की तक कर दी। मौके पर कई थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा। इसके बाद भी बात नहीं बनी तब हाजीपुर सदर के एसडीपीओ राघव दयाल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी अभियान में जुटी हुई है।

कई थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा मौके पर युवक की हत्या के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस की टीम से ही आक्रोशित लोग भिड़ गए। धक्का-मुक्की के बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष भगवानपुर ने घटना की सूचना अपने वरीय अधिकारियों को दी। घटनास्थल पर सराय, भगवानपुर एवं लालगंज थानाध्यक्ष दल-बल पहुंचकर स्वजनों को समझाकर शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास करने लगे। लेकिन काफी संख्या में घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण एवं स्वजन मौके पर वरीय पुलिस अधिकारियों की बुलाने की मांग पर अड़े रहे। एसडीपीओ की पहल पर थमा लोगों का आक्रोश

लोगों के भारी आक्रोश के बीच हाजीपुर सदर के एसडीपीओ राघव खुद घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर स्वजनों को समझाकर मामले को शांत कराया तथा हत्यारों को कड़ी सजा दिलवाने का आश्वासन देते हुए मृतक के स्वजनों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद घटना के करीब 12 घंटे के उपरांत करीब 11 बजे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया। पुलिस अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए एसडीपीओ खुद भी एक्शन में जुट गए।

घर से बुलाकर ले जाकर हत्या कर देने की पत्नी की शिकायत

मारे गए राजीव पासवान की पत्नी सोनी देवी ने भगवानपुर थाना में आवेदन देकर चार लोगों को नामजद एवं दो अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सोनी देवी ने कहा है कि मंगलवार की देर रात भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रोहुआ गांव निवासी निवासी अब्दुल शुभान के पुत्र हसीबउर रहमान एवं हसीबउर रहमान के पुत्र मो. आजम तथा किरतपुर राजाराम गांव निवासी हसपत साहनी के पुत्र यदुनंदन सहनी एवं उनके पुत्र मनीष कुमार मंगलवार के करीब ग्यारह बजे रात्रि में मेरे पति राजीव पासवान को घर से बुलाकर ले गए और घर से कुछ ही दूरी पर हत्या कर शव पानी में डुबोकर गाड़ दिया। निशानदेही पर पुलिस ने शव को किया बरामद बुधवार की सुबह पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्धों की निशानदेही पर ग्रामीणों के सहयोग से पानी से शव को बरामद किया गया। शव बरामदगी के बाद मृतक की पत्नी सहित परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में भगवानपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी के तीन नामजद आरोपित हबीबुर रहमान, मो. आजम एवं यदुनंदन सहनी को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसडीपीओ ने बताया कि मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बाकी बचे आरोपितों की गिरफ्तारी के संबंध में उन्होंने बताया कि छापेमारी जारी है। जल्द ही सारे आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के कारणों के संबंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ ने बताया कि स्वजनों ने स्पष्ट कारण नहीं बताया है। मछली मारने के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कारणों के संबंध में स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी