जिले में मिले 55 कोरोना पॉजिटिव, दो दिनों से घट रही पॉजिटिव की संख्या

इधर हाजीपुर सदर अस्पताल एवं जिले के सभी पीएचसी में एंटिजेन किट से जांच में 42 पॉजिटिव मरीज मिले। वहीं हाजीपुर सदर अस्पताल से संदिग्ध मिले 175 लोगों के सैंपल कलेक्ट कर कोरोना की जांच के लिए पटना के आएमआरआइ में भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर गुरुवार को जारी कारोना संक्रमितों की सूची में 50 लोग वैशाली जिले के हैं। इधर जिले में एंटीजेन किट से जांच में 42 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:37 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:37 PM (IST)
जिले में मिले 55 कोरोना पॉजिटिव, दो दिनों से घट रही पॉजिटिव की संख्या
जिले में मिले 55 कोरोना पॉजिटिव, दो दिनों से घट रही पॉजिटिव की संख्या

राहत की बात यह है कि जिले में जांच में काफी तेजी आने के बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या में कमी आई है। जिले में शनिवार को 3280 लोगों की जिले में जांच हुई, जिसमें मात्र 34 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इधर, स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर जारी सूची में जिले में 55 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कंटेनमेंट जोन में प्रशासनिक स्तर पर पूरी सख्ती बरती जा रही है। डीएम उदिता सिंह एवं एसपी गौरव मंगला ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कंटेनमेंट जोन में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं दी जाए। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों से पूरी सख्ती से निबटा जाए। सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं एवं फिजिकल डिस्टेंस का हरहाल में पालन करें।

स्वास्थ्य विभाग बिहार के पोर्टल पर शनिवार को जारी सूची के अनुसार जिले में 55 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इधर, हाजीपुर सदर अस्पताल एवं जिले के सभी पीएचसी में एंटीजन किट से जांच में 34 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं हाजीपुर सदर अस्पताल से संदिग्ध मिले 175 लोगों के सैंपल कलेक्ट कर कोरोना की जांच के लिए पटना के आएमआरआइ में भेजा गया है। रैपिड एंटिजेन किट से शनिवार को जिले में 2946 लोगों की जांच की गई। सदर अस्पताल में 153 लोगों की जांच की गई। जांच में 4 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 149 लोग जांच में निगेटिव मिले हैं। प्रखंडों में एंटीजेन किट से की गई कोरोना की जांच में भगवानपुर में 201 लोगों की जांच में 198 निगेटिव एवं 3 पॉजिटिव, बिदुपुर में 155 लोगों की जांच में 154 निगेटिव एवं 1 पॉजिटिव एवं चेहराकलां प्रखंड में 180 लोगों की जांच में एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिले, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

वहीं देसरी में 104 लोगों की जांच में 102 निगेटिव एवं 2 पॉजिटिव, गोरौल में 129 लोगों की जांच में 127 निगेटिव व 2 पॉजिटिव, हाजीपुर सदर प्रखंड क्षेत्र में 192 लोगों की जांच में 189 निगेटिव एवं 3 पॉजिटिव, जंदाहा में 185 लोगों की जांच में 181 निगेटिव एवं 4 पॉजिटिव, लालगंज में 160 लोगों की जांच में 156 निगेटिव एवं 4 पॉजिटिव, महनार में 100 लोगों की जांच में 98 निगेटिव एवं 2 पॉजिटिव, महुआ में 227 लोगों की जांच में 226 निगेटिव एवं 1 पॉजिटिव, पटेढ़ी बेलसर में 160 लोगों की जांच में 159 निगेटिव एवं 1 पॉजिटिव, पातेपुर में 265 लोगों की जांच में 264 निगेटिव एवं 1 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

इसी तरह प्रखंडों में एंटीजेन किट से की गई जांच में राघोपुर में 208 लोगों की जांच में 206 निगेटिव एवं 2 पॉजिटिव, राजापाकर में 187 लोगों की जांच में 186 निगेटिव एवं 1 पॉजिटिव, सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में 136 लोगों की जांच में 134 निगेटिव एवं 2 पॉजिटिव तथा वैशाली प्रखंड क्षेत्र में 204 लोगों की जांच में 203 निगेटिव एवं 1 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। पॉजिटिव मिले सभी कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य विभाग की गहन निगरानी में रखा गया है।

chat bot
आपका साथी