जिले में अब तक 5278 कोरोना मरीज ठीक हुए लेकिन अभी भी 500 से अधिक एक्टिव केस

वैशाली जिले में विभिन्न स्तरों पर हुए अभी तक की कोरोना जांच में 5775 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें 5278 मरीज ठीक भी हो चुके हैं लेकिन इस समय 500 से अधिक सक्रिय केस विभिन्न स्तरों पर इलाजरत और क्वारंटाइन हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:27 PM (IST)
जिले में अब तक 5278 कोरोना मरीज ठीक हुए लेकिन अभी भी 500 से अधिक एक्टिव केस
जिले में अब तक 5278 कोरोना मरीज ठीक हुए लेकिन अभी भी 500 से अधिक एक्टिव केस

जागरण संवाददाता, हाजीपुर :

वैशाली जिले में विभिन्न स्तरों पर हुए अभी तक की कोरोना जांच में 5775 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें 5278 मरीज ठीक भी हो चुके हैं, लेकिन इस समय 500 से अधिक सक्रिय केस विभिन्न स्तरों पर इलाजरत और क्वारंटाइन हो रहे हैं। संक्रमित व्यक्तियों के कांटैक्ट ट्रेसिग में 1301 व्यक्ति की जांच में 283 संक्रमित मामले सामने आए हैं। जिले में कोविड मरीजों की इलाज के लिए चार कोविड केयर सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जहां 555 बेड उपलब्ध कराए गए हैं।

समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए अपर समाहर्ता जितेंद्र कुमार साह ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। यहां विभिन्न स्तरों पर 532 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध रखा गया है। इसके साथ ही विभिन्न स्तरों पर 48 एंबुलेंस के साथ पर्याप्त मात्रा में रेमडिसिवर सहित अन्य दवाओं की उपलब्धता है। अभी तक कुल 1 लाख 99 हजार 250 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें 1 लाख 15 हजार 148 लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के तथा 51 हजार 196 लोग 45 से 60 वर्ष उम्र के बीच के हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में 8 लाख 15 हजार से अधिक लोगों की विभिन्न स्तरों पर जांच की जा चुकी है। इनमें सर्वाधिक 6 लाख 11 हजार 166 रैपिड एंटीजन जांच हुई है। इसके अलावा 1 लाख 63 हजार 623 आरटी-पीसीआर तथा 47 हजार 112 ट्रूनेट जांच की गई है।

उन्होंने बताया कि अभी तक किए गए जांच में 8 लाख 8 हजार 878 व्यक्तियों में किसी तरह के कोरोना लक्षण नहीं पाए गए हैं। वहीं जांच में कुल 5775 पॉजिटिव केस सामने आए, लेकिन इनमें 5278 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इसके अलावा इस समय 402 लोग होम क्वारंटाइन में रह रहे हैं, जबकि 8 मरीज आइसोलेशन केंद्र, 4 कोविड केयर सेंटर तथा एक डेडिकेटेड हेल्थ केयर सेंटर में रखे जा रहे हैं। मरीजों के कांटैक्ट ट्रेसिग में 1301 व्यक्ति की जांच में 283 संक्रमित मामले हैं। डीएम ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर कोविड केयर का लिया जायजा

फोटो- 09

जागरण संवाददाता, हाजीपुर : जिलाधिकारी उदिता सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों की टीम के साथ स्थानीय सदर अस्पताल में कोविड मरीजों के इलाज एवं उनके लिए किए गए इंतजाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी सिविल सर्जन के साथ बैठ कर सदर अस्पताल सहित जिले के अन्य अस्पतालों में मौजूद व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण में डीएम ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, कोविड केयर सेंटर, दवा वितरण कक्ष सहित कई अन्य वार्डों को देखा और इस संबंधित कई आवश्य निर्देश दिए।

डीएम के सदर अस्पताल निरीक्षण के दौरान डीडीसी विजय प्रकाश मीणा, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अनिल शर्मा, आइसोलेशन केंद्र प्रभारी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक समेत अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। डीएम ने प्रभारी सिविल सर्जन से सदर अस्पताल में स्थापित कोविड केयर सेंटर के उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली।

उन्होंने गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन का विशेष तौर पर ध्यान रखने तथा दवाओं की निर्वाद्ध आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिले में कोविड जांच एवं टीकाकरण की स्थिति पर जानकारी लेते हुए उन्होंने इस कार्य में तेजी लाने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके अटेंडेंट से भी बातचीत की।

chat bot
आपका साथी