रूपस महाजी में 50 घर जलकर राख

राघोपुर। राघोपुर दियारा से सटे पटना के सलीमपुर थाना क्षेत्र के रूपस महाजी पंचायत में आग लगने से 50 घर जलकर राख हो गए। घटना सोमवार की दोपहर लगभग 1230 बजे की है। इस घटना में प्रयाग राम रामानंद राम बालकिशन राम जय किशन राम बलिदर राम हरिदर राम गजेंद्र राम सजीवन राम शिवजी राम योगेंद्र राम राम दयाल राम चंदन राम भवन राम धर्मेंद्र राम बबलू राम फुलेश्वर राम फूलचंद राम दिलचंद राम रामेश्वर राम राजवल्लम राम चंदन राम मिश्री राम सहित लगभग 50 लोगों के घर जलकर राख में तब्दील हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:41 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 10:41 PM (IST)
रूपस महाजी में 50 घर जलकर राख
रूपस महाजी में 50 घर जलकर राख

राघोपुर। राघोपुर दियारा से सटे पटना के सलीमपुर थाना क्षेत्र के रूपस महाजी पंचायत में आग लगने से 50 घर जलकर राख हो गए। घटना सोमवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे की है। इस घटना में प्रयाग राम, रामानंद राम, बालकिशन राम, जय किशन राम, बलिदर राम, हरिदर राम, गजेंद्र राम, सजीवन राम, शिवजी राम, योगेंद्र राम, राम दयाल राम, चंदन राम, भवन राम, धर्मेंद्र राम, बबलू राम, फुलेश्वर राम, फूलचंद राम, दिलचंद राम, रामेश्वर राम, राजवल्लम राम, चंदन राम, मिश्री राम सहित लगभग 50 लोगों के घर जलकर राख में तब्दील हो गए।

अग्निपीड़ित दिलचंद राम ने बताया कि सोमवार को ही महनार से बेटी की बरात आने वाली थी। इस घटना में घर में रखा सारा सामान एवं घर जल गया। इस घटना में टेंट वालों की कुर्सी एवं तार आदि सामान जल गए। बेटी की शादी की तैयारी को ले घर में रखे कपड़े, जेवर, नकद रुपये व अन्य खाद्य सामग्री जल गए। घर के लोगों को अब बेटी की बारात का स्वागत करने एवं शादी किस प्रकार से हो इसकी चिता सता रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को लगभग 12:30 बजे राजबल्लम राम के घर के पीछे फेंकी गई राख से निकली चिगारी से घर में आग लग गई और देखते ही देखते आसपास के लगभग 50 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की खबर सुनकर पंचायत के रूपस निवासी बख्तियारपुर भाजपा के मंडल महामंत्री शंभु सिंह, पंकज कुमार, वीरपुर के कुंदन सिंह, सुबोध कुमार गोलू, अनीस, अक्षय, वकील राम मौके पर पहुंचे तथा इसकी सूचना बख्तियारपुर एवं सलीमपुर थाना को दी। मौके पर दोनों थानों की दमकल की गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन आग पर जब तक काबू पाया जाता, तब तक 50 घर जलकर राख हो चुके थे। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी वीरपुर निवासी राहुल कुमार, गोलू कुमार ने आदि ने बताया कि घटना के समय हवा इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। किसी परिवार के लिए घर से कुछ भी निकालना संभव नहीं हो सका। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि वहां तक पहुंचना लोगों को काफी मुश्किल हो रहा था। लेकिन आसपास के ग्रामीणों की दिलेरी के बल पर मशक्कत के बाद दमकल कर्मी आग पर काबू पा सके। घटना के बाद अग्निपीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी