लालगंज में एक गोदाम से प्रशासन ने जब्त किया 42 ऑक्सीजन सिलेंडर

वैशाली समेत पूरे बिहार में ऑक्सीजन को लेकर मचे हायतौबा के बीच रविवार को जिले के लालगंज नगर परिषद क्षेत्र में भारी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर की बरामदगी को लेकर हड़कंप मच गया है। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारण कर रखे गए 42 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 11:27 PM (IST)
लालगंज में एक गोदाम से प्रशासन ने जब्त किया 42 ऑक्सीजन सिलेंडर
लालगंज में एक गोदाम से प्रशासन ने जब्त किया 42 ऑक्सीजन सिलेंडर

ंवाद सूत्र, लालगंज :

वैशाली समेत पूरे बिहार में ऑक्सीजन को लेकर मचे हायतौबा के बीच रविवार को जिले के लालगंज नगर परिषद क्षेत्र में भारी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर की बरामदगी को लेकर हड़कंप मच गया है। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारण कर रखे गए 42 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जिसे पुलिस थाना परिसर ले आयी है। जिला के वरिष्ठ अफसरों की सूचना पर लालगंज के सीओ के नेतृत्व में लालगंज एवं करताहां थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से उक्त कार्रवाई की। सिलेंडर की बरामदगी के मामले में लालगंज थाने में अवैध भंडारण करने एवं कालाबाजारी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस संबंध में बताया गया है कि सूचना पर गोदाम पर सीओ संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में लालगंज और करताहां थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। सीओ ने बताया कि गोदाम से 42 सिलेंडर बरामद किए गए हैं। जब्त किए गए सिलेंडर की रसीद गोदाम संचालक के परिवार वालों को दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला ने बताया कि मामले में मो. परवेज के विरुद्ध ऑक्सीजन सिलेंडर का अवैध रूप से भंडारण करने एवं उसका कालाबाजारी करने के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर मो. परवेज के स्वजनों का कहना है कि वह जरूरतमंदों को ऑक्सीजन उपलब्ध करता था। वहीं कुछ लोगों ने उस पर ऊंचे दाम पर सिलेंडर देने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि भारी संख्या में यहां ऑक्सीजन सिलेंडर होने के संबंध में जिला के वरिष्ठ अफसरों को सूचना दी गई थी। इस सूचना के बाद सीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया था। लालगंज में घर से भारी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर की बरामदगी को लेकर यहां हड़कंप मच गया है।

chat bot
आपका साथी