वैशाली के पातेपुर में भरे गए 316 नामजदगी पर्चा

प्रखंड में नामांकन के पहले दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न पदों पर 316 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें मुखिया पद के लिए डढुआ पंचायत से उत्तम कुमार गोविदपुर बेला पंचायत से मो. अबुतालिब मो. सिद्दीक पंचायत समिति सदस्य के लिए चकजादो पंचायत से अमरजीत कुमार एवं सैदपुर डुमरा पंचायत से कालिदी देवी आदि ने नामांकन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 11:40 PM (IST)
वैशाली के पातेपुर में भरे गए 316 नामजदगी पर्चा
वैशाली के पातेपुर में भरे गए 316 नामजदगी पर्चा

वैशाली। प्रखंड में नामांकन के पहले दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न पदों पर 316 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें मुखिया पद के लिए डढुआ पंचायत से उत्तम कुमार, गोविदपुर बेला पंचायत से मो. अबुतालिब, मो. सिद्दीक, पंचायत समिति सदस्य के लिए चकजादो पंचायत से अमरजीत कुमार एवं सैदपुर डुमरा पंचायत से कालिदी देवी आदि ने नामांकन किया है। निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार राय ने बताया कि पहले दिन मुखिया पद के लिए 19, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 20, सरपंच पद के लिए 14, वार्ड सदस्य पद के लिए 201 तथा पंच सदस्य पद के लिए 62 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन के कारण पातेपुर की सड़कें जाम से अस्त-व्यस्त रहा। बीडीओ एवं सीओ मुन्ना प्रसाद नामांकन काउंटर पर घुम-घुम कर हालात का जायजा लेते रहे। सहदेई बुजुर्ग में तीसरे दिन 171 प्रत्याशियों का नामांकन संवाद सूत्र, सहदेई बुजुर्ग : प्रखंड में नामांकन के तीसरे दिन 84 पुरुष एवं 87 महिलाओं सहित 171 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। मुखिया पद के लिए 5 पुरुष एवं 2 महिलाओं सहित 5 उम्मीदवारों में वाजितपुर कस्तूरी पंचायत से 3 पुरुष, चकफैज पंचायत से 1 महिला एवं 1 पुरुष, मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत से 2 महिला एवं सहदेई बुजुर्ग पंचायत से 1 महिला शामिल हैं। पंचायत समिति पद के लिए 10 पुरुष एवं 4 महिला सहित 14, सरपंच पद के लिए 3 पुरुष एवं 2 महिलाओं सहित 5, पंच सदस्य पद के लिए 16 पुरुष एवं 19 महिलाओं सहित 35 तथा वार्ड सदस्य के लिए 50 पुरुष और 60 महिलाएं सहित 110 नामांकन किया गया। प्रखंड में अभी तक 213 पुरुष एवं 242 महिलाओं सहित 455 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। इनमें मुखिया पद के लिए 14 पुरुष एवं 9 महिला सहित 23 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 22 पुरुष एवं 11 महिला सहित 33, सरपंच पद के लिए 7 पुरुष एवं 13 महिला सहित 20, वार्ड सदस्य पद के लिए 130 पुरुष एवं 164 महिला सहित 294, पंच सदस्य पद के लिए 40 पुरुष एवं 45 महिला सहित 85 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

chat bot
आपका साथी