जिले में 224 पाए गए पॉजिटव व 6718 मरीज हुए स्वस्थ, 532 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध

जिले में विभिन्न स्तरों पर मंगलवार को हुए कोरोना जांच में 224 पॉजिटिव मामले पाए गए। इसके साथ ही अभी तक पाए गए कुल 8792 संक्रमित मरीजों में 6718 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय करीब 1980 सक्रिय केस विभिन्न स्तरों पर इलाजरत या आइसोलेशन में हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Apr 2021 11:13 PM (IST) Updated:Tue, 27 Apr 2021 11:13 PM (IST)
जिले में 224 पाए गए पॉजिटव व 6718 मरीज हुए स्वस्थ, 532 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध
जिले में 224 पाए गए पॉजिटव व 6718 मरीज हुए स्वस्थ, 532 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध

जागरण संवाददाता, हाजीपुर :

जिले में विभिन्न स्तरों पर मंगलवार को हुए कोरोना जांच में 224 पॉजिटिव मामले पाए गए। इसके साथ ही अभी तक पाए गए कुल 8792 संक्रमित मरीजों में 6718 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय करीब 1980 सक्रिय केस विभिन्न स्तरों पर इलाजरत या आइसोलेशन में हैं। दूसरे राज्यों या बाहर से आए 5169 व्यक्तियों में 284 संक्रमित पाए गए हैं।

अभी तक जिले में 8 लाख 50 हजार से अधिक लोगों की विभिन्न स्तरों पर जांच हुई है। इनमें 8 लाख 27 हजार 369 स्वस्थ्य पाए गए हैं। जांच में सर्वाधिक 6 लाख 34 हजार 354 रैपिड एंटीजन जांच हुई है। इसके अलावा 1 लाख 70 हजार 123 आरटी-पीसीआर तथा 48 हजार 485 ट्रूनेट जांच की गई है। वहीं जांच में 8792 पॉजिटिव केस सामने आए, लेकिन इनमें 6718 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस समय 1980 लोग विभिन्न स्तरों पर इलाजरत या होम आइसोलेशन में हैं। जिले में 284 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए है।

जिले में आज तक कुल 2 लाख 35 हजार 112 लोगों को कोरोना से बचाव का वैक्सीन दिया चुका है। इनमें 60 वर्ष से उपर के 1 लाख 34 हजार 861 तथा 45 से 60 वर्ष उम्र के बीच के 66 हजार 292 व्यक्ति शामिल हैं। कोविड मरीजों की इलाज के लिए अनुमंडल स्तर पर चार कोविड केयर सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन कोविड अस्पतालों में 590 बेड उपलब्ध हैं।

महुआ अनुमंडल अस्पताल में 100 बेड का डेडिकेटेड हेल्थ केयर सेंटर कार्यरत है। वहीं हाजीपुर के अनुसूचित जाति बालिका उच्चतर विद्यालय छात्रावास के 90 बेड के कोविड केयर सेंटर शुरू किए गए हैं। जिला मुख्यालय में कार्यरत कोविड सहायता केंद्र पर 289 कॉल में 27 को चिकित्सीय परामर्श दिया गया है। जिले में इस समय 532 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। इसके साथ ही 48 एंबुलेंस और पर्याप्त मात्रा में रेमडिसिवर सहित अन्य दवाओं की उपलब्धता बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी