जंदाहा में घर से 20 किलो गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जंदाहा बाजार स्थित एक घर से लगभग 20 किलो गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:14 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:14 PM (IST)
जंदाहा में घर से 20 किलो गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार
जंदाहा में घर से 20 किलो गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार

संवाद सूत्र, जंदाहा :

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जंदाहा बाजार स्थित एक घर से लगभग 20 किलो गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष जंदाहा प्रदीप कुमार को गुप्त सूचना मिली थी की जंदाहा बाजार स्थित एक घर में अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री की जाती है। सूचना के बाद प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक शिवेंद्र नारायण सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक अवधेश प्रसाद ने पुलिस बल के साथ जंदाहा बाजार स्थित उक्त घर पर पहुंच गए। बड़े ही नाटकीय ढंग से प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार ग्राहक बनकर उक्त घर स्थित खिड़की के पास पहुंच कर गांजा खरीदने की बात की। इसके बाद एक महिला द्वारा उन्हें गांजा उपलब्ध कराया गया। तत्पश्चात उक्त घर की तलाशी ली गई। इस दौरान बक्सा एवं प्लास्टिक की बाल्टी में पुड़िया बनाकर रखे गए लगभग 20 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया गया है कि उक्त घर जंदाहा बाजार निवासी मुकेश कुमार चौधरी का है। इस घर से पुलिस ने फरवरी 2020 में की गई छापेमारी के दौरान लगभग 40 किलो गांजा बरामद कर मुकेश कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया था जो वर्तमान में जेल में बंद है। उसके घर से गिरफ्तार की गई महिला नीलू जायसवाल मुकेश कुमार चौधरी की सास बताई गई है। नीलू जायसवाल अपने दामाद के जेल में होने के कारण अपनी बेटी की तबीयत खराब होने के कारण दो रोज पूर्व अपने बेटी के ससुराल आई थी। इसी दौरान पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में गांजा उपलब्ध कराने को लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष जंदाहा प्रदीप कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में एनडीपीसी एक्ट के तहत गिरफ्तार महिला नीलू जायसवाल को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपित नीलू जायसवाल को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी