राघोपुर पश्चिमी पंचायत में आग लगने से 16 घर जलकर राख

वैशाली। जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर आठ में अचानक आग लग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 11:32 PM (IST)
राघोपुर पश्चिमी पंचायत में आग लगने से 16 घर जलकर राख
राघोपुर पश्चिमी पंचायत में आग लगने से 16 घर जलकर राख

वैशाली। जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर आठ में अचानक आग लग जाने से 16 घर जल कर राख हो गए। घटना गुरुवार की रात लगभग 10 बजे की है। कड़ी मशक्कत के बाद पर काबू पाया जा सका। अगलगी की घटना में भारी नुकसान हुआ है। अगलगी की घटना में जिन लोगों के घर जल गए हैं, सभी खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। इस घटना में राघोपुर पश्चिमी निवासी रामजी पासवान, ननक पासवान, मुनचुन कुमार, मालती देवी, संजू देवी, श्यामसुंदर देवी, चिटू कुमार, सनोज कुमार, भूलन देवी, कुसुमा देवी, सनी कुमार, पंकज कुमार, किशन देव राम, सीता देवी, विमली देवी, करिश्मा कुमारी समेत 16 लोगों का आशियाना राख में तब्दील हो गया है।

अगलगी की घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात राघोपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर आठ में सभी लोग खाना खा कर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक रामजी पासवान के घर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया और लपेटे में आसपास के 16 घरों को ले लिया। अगलगी की खबर सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। मौके पर पहुंचे अमित कुमार ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी। सूचना पर पहुंचे जुड़ावनपुर एवं राघोपुर थाना के दमकल कर्मी ने आसपास के लोगों की मदद से घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक 16 घर जलकर राख हो चुके थे।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैल गई कि घर से किसी का कुछ भी सामान निकाल पाना संभव नही हो सका। आग की लपटें इतनी तेज थी कि वहां तक पहुंचना भी मुश्किल था। घटना के बाद प्रभावित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर का बुरा हाल हो गया है। इस घटना में मुनचुन कुमार का लैपटॉप, प्रिटर, ठेला गाड़ी जल गया। वहीं लखिद्र पासवान के बेटी की शादी मई में होने वाली थी। घर में रखा सब कुछ जल गया। अगलगी की घटना में चौकी, बर्तन, बक्सा, गेहूं, चावल, जरूरत के कागजात आदि सामान जल गए। अगलगी की सूचना पर पहुंचे पंचायत के मुखिया मुन्ना सिंह ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मुखिया ने सभी अग्नि पीड़ित परिवार को तत्काल चुड़ा-गुड़, साड़ी, कपड़ा वगैरह मुहैया कराया। सीओ राणा अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि राजस्व कर्मचारी की रिपोर्ट पर जल्द ही अग्नि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी