सुपौल में दहेज के लिए पति कर रहा था प्रताड़ित, फंदे से लटक महिला ने दी जान

सुपौल। दहेज के लिए पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर एक महिला ने फंदे से लटक अपनी जान दे दी। घ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:35 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:35 PM (IST)
सुपौल में दहेज के लिए पति कर रहा था प्रताड़ित, फंदे से लटक महिला ने दी जान
सुपौल में दहेज के लिए पति कर रहा था प्रताड़ित, फंदे से लटक महिला ने दी जान

सुपौल। दहेज के लिए पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर एक महिला ने फंदे से लटक अपनी जान दे दी। घटना मंगलवार की शाम जिला मुख्यालय के वार्ड नं.-4 में घटी है। इस बाबत पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि मृतका 28 वर्षीय पूनम कुमारी जिला मुख्यालय स्थित किसी निजी क्लीनिक में नर्स का काम करती थी। वहीं उसका पति सदर थाना क्षेत्र के बिसनपुर, वार्ड नं.-5 निवासी पिटू कुमार उर्फ राजा जिला मुख्यालय के वार्ड नं.-4 के जिस मकान में भाड़े में रहता है उसी मकान मालिक के यहां चालक का काम करता है। घटना को ले सदर थाना में मृतका की मां ने लिखित शिकायत की है। मृतका की मां सदर थाना के हरदी पूरब, अजान निवासी मंजू देवी ने बताया कि मंगलवार की शाम फोन आया कि भाड़े के घर में आपकी बेटी पूनम मृत अवस्था में है। जब इस बाबत उसके पति का पता लगाया तो जानकारी मिली कि घटना के बाद से पूनम का पति पिटू फरार है। मंजू देवी ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पूनम को पिटू बहला-फुसला कर दिल्ली लेकर चला गया था। कुछ दिन बाद दोनों घर वापस आया। इस घटना को ले पंचायत हुई। पंचायत में दोनों अलग-अलग हो गए। तत्पश्चात पूनम की शादी भपटियाही थाना के छिटही हनुमाननगर कर दी गई। बाद में पिटू फिर पूनम को छिटही हनुमाननगर से भगा कर सुपौल ले आया। सुपौल में कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक रहा, लेकिन बाद में पिटू उसे घर से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा। वह दहेज के रूप में दो लाख रूपये व मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। दहेज की मांग की पूर्ति नहीं होने की स्थिति में वह पूनम को इतना प्रताड़ित किया कि वह फांसी लगाकर मर गई। बताया कि पिटू पूर्व से ही शादी-शुदा व्यक्ति है और उसे बच्चे भी हैं। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजन को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी