जलजमाव बनी स्थाई समस्या, निदान की मांग

संवाद सूत्र बलुआ बाजार (सुपौल) छातापुर प्रखंड क्षेत्र के बरमोतरा वार्ड दो में बरमोतरा से मटि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 06:20 PM (IST)
जलजमाव बनी स्थाई समस्या, निदान की मांग
जलजमाव बनी स्थाई समस्या, निदान की मांग

संवाद सूत्र, बलुआ बाजार (सुपौल): छातापुर प्रखंड क्षेत्र के बरमोतरा वार्ड दो में बरमोतरा से मटियारी जाने वाली सड़क पर जलजमाव स्थाई समस्या बनी हुई है। हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर घुटने भर से अधिक पानी जमा हो जाता है जिसके कारण राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी असद आलम, मो. जमील, मो. फारुख, मिन्नतुल्लाह आलम, मो. सद्दाम आदि का कहना है कि दोनों तरफ से सघन बस्ती एवं सड़क गहरी होने के कारण जलजमाव की समस्या यहां स्थाई बनी हुई है। खासकर बरसात के दिनों में चार-पांच महीने तक सडक पर पानी लगा हुआ रहता है। सड़क के ठीकेदारों को इस विषय पर कई बार सूचित किया गया है परंतु कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है। उन्होंने बताया कि पैदल चलने वाले राहगीरों को सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है। लोगों को दैनिक कार्य एवं घरेलू कार्य के लिए भी घुटने भर पानी में आना जाना पड़ता है। जलजमाव के कारण मच्छर का प्रकोप इस क्षेत्र में काफी है।

chat bot
आपका साथी