नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्षों को दिया गया प्रमाण पत्र

सुपौल। सरायगढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सुरेश प्रसाद सिंह के आवास पर बुधवार को जदयू किसान प्रकोष्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:46 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:49 PM (IST)
नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्षों को दिया गया प्रमाण पत्र
नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्षों को दिया गया प्रमाण पत्र

सुपौल। सरायगढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सुरेश प्रसाद सिंह के आवास पर बुधवार को जदयू किसान प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष शिवराम यादव, सत्यनारायण मेहता, नागेंद्र प्रसाद यादव, भागवत मंडल, शैलेंद्र प्रसाद गुप्ता, कुलदीप मेहता, शंभू प्रसाद यादव, संतोष कुमार मेहता, पंकज कुमार यादव, शंकर प्रसाद, सुरेश प्रसाद सिंह, मु. फर्मूद आलम, उपेंद्र शर्मा, रीता देवी, मंजू देवी, अशोक कुमार मेहता सहित अन्य शामिल थे।

बैठक शुरू होते ही जिलाध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद यादव ने विभिन्न प्रखंड के मनोनीत प्रखंड अध्यक्षों को प्रमाण पत्र दिया तथा माला और अंग वस्त्र से उन्हें सम्मानित किया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुपौल जिला जनता दल यू किसान प्रकोष्ठ विभिन्न प्रखंडों में नए सिरे से प्रखंड अध्यक्ष को मनोनीत करने का काम किया है। वैसे सभी प्रखंड अध्यक्षों को आज मनोनयन पत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि मनोनीत सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने प्रखंड में संगठन का विस्तार कर पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम को निचले स्तर तक उतारने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन द्वारा पूरे जिले के लिए यह कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। जदयू किसानों के हित में हमेशा से आगे बढ़कर काम करता रहा है और इस बार भी जो संगठन बना है वह पार्टी के हित में काम करेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत स्तर तक किसान प्रकोष्ठ का विस्तार जल्द होगा। अधिक से अधिक किसान संगठन के साथ जुड़े इसके लिए सभी काम करें। बैठक में पार्टी के अन्य रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के अंत में सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र में डगमारा जल विद्युत परियोजना की स्वीकृति देने पर खुशी का इजहार करते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव तथा विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव के प्रति आभार जताया गया।

chat bot
आपका साथी