बाबा तिल्हेश्वर पथ का 15 दिनों में प्रशासन कराए पुनर्निर्माण

सुपौल। सदर प्रखंड के सुखपुर बाजार से बाबा तिल्हेश्वर सदर प्रखंड के सुखपुर बाजार से बाबा तिल्हेश्वर तक पहुंचने वाली सड़क जर्जर है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 09:53 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 09:53 PM (IST)
बाबा तिल्हेश्वर पथ का 15 दिनों में प्रशासन कराए पुनर्निर्माण
बाबा तिल्हेश्वर पथ का 15 दिनों में प्रशासन कराए पुनर्निर्माण

सुपौल। सदर प्रखंड के सुखपुर बाजार से बाबा तिल्हेश्वर तक पहुंचने वाली सड़क जर्जर है। इस स्थल पर साल में कम से कम 25 लाख से ऊपर श्रद्धालु बाबा का पूजन-दर्शन करने को आते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं में जिला, प्रमंडल और प्रदेश स्तर के कई उच्च पदाधिकारी भी शामिल होते हैं। यहां की समस्याओं से भी रूबरू होते हैं। समस्या निदान का वादा भी करते हैं। परंतु आज तक किसी ने बाबा मंदिर तक आने वाली सड़क की मरम्मत तक नहीं कराई।

बाबा तिल्हेश्वर स्थान विकास समिति के सचिव सह तंत्राचार्य अरुण कुमार झा मुन्ना ने कहा कि 15 दिनों के अंदर अगर इस सड़क की चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण और बाबा तिल्हेश्वर को पर्यटक स्थल घोषित करने की कार्रवाई नहीं की जाती है तो समिति भक्तों के सहयोग से आंदोलन किया जाएगा। यह धरना प्रदर्शन सुखपुर बाजार से सुपौल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी