संशोधित ::: फूड प्वायजनिग के सात मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी

बड़कुरवा पंचायत के प्रतापपुर वार्ड नंबर एक में छेंका का बासी खाना खाने के बाद फूड प्वायजनिग से पीड़ित 40 लोगों का उपचार त्रिवेणीगंज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा था जिसमें से सात लोगों को अस्पताल से सोमवार की शाम डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष 33 भर्ती मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 06:59 PM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 06:59 PM (IST)
संशोधित ::: फूड प्वायजनिग के सात मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी
संशोधित ::: फूड प्वायजनिग के सात मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी

सुपौल। बड़कुरवा पंचायत के प्रतापपुर वार्ड नंबर एक में छेंका का बासी खाना खाने के बाद फूड प्वायजनिग से पीड़ित 40 लोगों का उपचार त्रिवेणीगंज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा था जिसमें से सात लोगों को अस्पताल से सोमवार की शाम डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष 33 भर्ती मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेमचंद रंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती 33 लोगों की स्थिति सामान्य है। अनुमान है कि उन्हें भी मंगलवार की सुबह तक छुट्टी दे दी जाएगी। मौके पर उपस्थित डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना मिली कि उस गांव में फिर से चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। मेडिकल टीम के साथ जब वहां गए तो एक महिला को उल्टी एवं चक्कर होने की शिकायत थी। उन्हें उपचार कर दवा दी गई। एक महिला को पैर में दर्द एवं कमजोरी की शिकायत थी। उन्हें भी दवा दी गई। उन्होंने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि डोमी यादव के यहां शुक्रवार को छेंका का भोज था। देर रात सभी मेहमान एवं ग्रामीण भोज खाकर चले गए। शनिवार की सुबह भोज का बचा हुआ खाना खाने के बाद कुछ लोग बीमार होने लगे। ग्रामीणों ने डॉक्टर को बुलाकर घर में इलाज करवाया लेकिन धीरे-धीरे मरीज बढ़ने लगे और एक बच्चे की मौत होने के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद रविवार को आनन-फानन में सभी को अनुमंडल अस्पताल भिजवाया गया। अंचलाधिकारी दिनेश प्रसाद का कहना है कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

------

-कोट

अंचलाधिकारी को घटना के कारणों का जांच करने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेख जेड हसन

अनुमंडल पदाधिकारी

chat bot
आपका साथी