मरीजों व निस्सहायों के बीच डीएम-एसपी ने बांटा कंबल

सुपौल। ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति द्वारा प्रदत्त कंबल का वितर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 06:31 PM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 06:31 PM (IST)
मरीजों व निस्सहायों के बीच डीएम-एसपी ने बांटा कंबल
मरीजों व निस्सहायों के बीच डीएम-एसपी ने बांटा कंबल

सुपौल। ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति द्वारा प्रदत्त कंबल का वितरण गुरुवार की रात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मरीजों, गरीबों व निस्सहायों के बीच किया। कंबल वितरण की शुरुआत सदर अस्पताल से की गई जहां लगभग दो दर्जन से अधिक मरीजों को कंबल प्रदान किया गया। सदर अस्पताल के पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर गरीब व निस्सहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। इसी क्रम में इस साल सबसे पहले जितने भी निस्सहाय लोग थे उसका सर्वेक्षण करवाया गया और 14 तारीख को लगभग 105 कंबल वितरण किया गया। शेष जो कंबल थे उसके वितरण के लिए आज रात पुन: हमलोग निकले हैं। इसी दौरान हमलोग सदर अस्पताल आये हैं। यहां जो भर्ती मरीज थे या उनके परिजन थे उनके बीच कंबल वितरण किया गया है। आगे भी हमलोग राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति के माध्यम से ऐसे सामाजिक कार्य करते रहेंगे। यह प्रयास है कि जो निर्धन है उन तक कंबल पहुंचे। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से भी सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से कंबल वितरण का कार्य जिले स्तर की जा रही है ताकि इस भीषण ठंड गरीब को बचाया जा सके। इस मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ.अरुण कुमार वर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक अभिलाष वर्मा, पंकज झा, मेला समिति सचिव युगल किशोर अग्रवाल, नागेन्द्र नारायण ठाकुर, सुरेन्द्र यादव, मकसूद आलम, संजीव नयन गुप्ता, जगदीश यादव, मनोज झा सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी