पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पर लगाया गया नेमप्लेट

सुपौल। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राय के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:32 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:32 PM (IST)
पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पर लगाया गया नेमप्लेट
पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पर लगाया गया नेमप्लेट

सुपौल। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राय के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के पदाधिकारियों के घरों पर नेमप्लेट और पार्टी का झंडा लगवाना शुरू कर दिया है।

जिलाध्यक्ष ने बूथ संख्या 228, 229, 231 और 234 के बूथ अध्यक्ष क्रमश: मुरलीधर मेहता, अरविद कुमार राय, शशि कुमार यादव और चंद्रदेव पासवान के घरों में नेम प्लेट लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। पीएम का नारा सबका साथ-सबका विकास को पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थानीय विधायक व एनडीए के उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। इस बार भी बिहार में विकास के आधार पर एनडीए की सरकार बननी तय है। मौके पर जिला महामंत्री मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर भगत, मंडल अध्यक्ष सुशील प्रसाद कर्ण, सूरज चंद्र प्रकाश, कार्तिक साह, बिरेंद्र सरदार, गयानंद शर्मा, सिकेन्द्र पासवान, उपेन्द्र साह, रघुनी पासवान, दरोगी शर्मा, बुचाय मंडल, दीपक बक्शी, अशोक साह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी