आप की बैठक में संगठन की मजबूती व विस चुनाव पर चर्चा

सुपौल। छातापुर प्रखंड क्षेत्र बलुआ बाजार स्थित दीपक मिश्रा के आवास पर सोमवार की संध्या आम आद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 06:47 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 06:47 PM (IST)
आप की बैठक में संगठन की मजबूती व विस चुनाव पर चर्चा
आप की बैठक में संगठन की मजबूती व विस चुनाव पर चर्चा

सुपौल। छातापुर प्रखंड क्षेत्र बलुआ बाजार स्थित दीपक मिश्रा के आवास पर सोमवार की संध्या आम आदमी पार्टी की एक जिला स्तरीय स्तरीय बैठक संपन्न हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के नेताओं ने संगठन मजबूती पर बल दिया। वहीं सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. आरपी रमन ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी छातापुर विधानसभा से अपना उम्मीदवार उतार रही है। उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी स्वच्छ छवि, सामूहिक विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य जैसे प्रमुख मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविद केजरीवाल के नेतृत्व में हमारी पार्टी ने पूरे देश में एक अलग छाप छोड़ी है। हम लोग बेहतर विकास की बात करते हैं। दूसरी पार्टियां सांप्रदायिक सौहार्द एवं धार्मिक उन्माद फैलाकर वोटों का तुष्टीकरण करती है। मौके पर कला संस्कृति मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश नारायण ठाकुर, मीडिया प्रभारी विकास कुमार, उमेश मेहता, विशाल पचेरिया, जिला संगठन प्रभारी आलोक कुमार, दीपक मिश्रा, मनोहर झा इत्यादि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी