पृथ्वी दिवस पर चलाया पौधारोपण अभियान

सुपौल। बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर रतनपुर एवं सातेनपट्टी पंचायत में रविवार को पृथ्वी दिवस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:30 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:14 AM (IST)
पृथ्वी दिवस पर चलाया पौधारोपण अभियान
पृथ्वी दिवस पर चलाया पौधारोपण अभियान

सुपौल। बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर, रतनपुर एवं सातेनपट्टी पंचायत में रविवार को पृथ्वी दिवस पर जलजीवन हरियाली अभियान के तहत मनरेगा द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने व पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

पीआरएस मिथिलेश कुमार ने बताया कि मनरेगा के द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान को सफल बनाने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बिहार में 2.51 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिनकी तैयारी मनरेगा द्वारा विगत कई दिनों से चल रही थी। उन्होंने बताया कि भगवानपुर पंचायत में दो यूनिट में पौधरोपण किया जाएगा। प्रत्येक यूनिट में 200 सौ पौधा लगाया जाना है। एक यूनिट पंचायत सरकार भवन परिसर तथा दूसरी यूनिट बाढ़ आश्रय स्थल पर लगाया जाएगा। इस मौके पर मुखिया जयप्रकाश पासवान, पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र दास, दिनेश कुमार दिनकर, नितेश कुमार यादव, आलोक सिंह एवं रमेश मेहता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी