हर व्यक्ति लगाए एक पौधा

सुपौल। सदर प्रखंड अंतर्गत अमहा पंचायत स्थित वार्ड नंबर एक में बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर पं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:17 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:17 PM (IST)
हर व्यक्ति लगाए एक पौधा
हर व्यक्ति लगाए एक पौधा

सुपौल। सदर प्रखंड अंतर्गत अमहा पंचायत स्थित वार्ड नंबर एक में बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर पंचायत के मुखिया श्यामसुंदर भगत की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमारी धरोहर है। इसे हम सभी को संभाल कर रखना हमारा परम कर्तव्य है। इस दौरान पर्यावरण और प्रकृति के प्रति आम लोगों को जागरूक भी किया। मौके पर पंचायत रोजगार सेवक मृत्युंजय कुमार सहित ग्रामीण मौजूद थे। वहीं हरदी पश्चिम पंचायत में मुखिया रामचंद्र कामत की अध्यक्षता में भी पौधारोपण का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति आगे आकर एक-एक पौधा अवश्य लगावें। मौके पर रोजगार सेवक अरुण कुमार झा, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष मुन्ना चमन ने भी पौधारोपण किया।

chat bot
आपका साथी