सरकारी कार्यालयों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सुपौल। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पौधारोपण कर पय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:10 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:10 PM (IST)
सरकारी कार्यालयों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सरकारी कार्यालयों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सुपौल। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस क्रम में समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी महेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार सिन्हा द्वारा फलदार पौधारोपण किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि अगर हमें स्वस्थ और स्वस्थ जिदगी का आनंद लेना हो तो हर हाल में पर्यावरण को संरक्षित रखना होगा। इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगावें। इस दौरान डाकघर परिसर में भी फलदार पौधारोपण किया गया। इस मौके पर मनोज कुमार रजक, विनोद कुमार मिश्रा समेत अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं जिला कृषि कार्यालय परिसर, जिला शिक्षा कार्यालय परिसर, पीएचइडी परिसर में भी पौधरोपण का कार्य किया गया।

chat bot
आपका साथी