स्थानान्तरण उपरांत अंचलाधिकारी को दी गई विदाई

सुपौल। टीसीपी भवन में अंचलाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा के स्थानांतरण उपरांत एक समारोह अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:01 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:01 PM (IST)
स्थानान्तरण उपरांत अंचलाधिकारी को दी गई विदाई
स्थानान्तरण उपरांत अंचलाधिकारी को दी गई विदाई

सुपौल। टीसीपी भवन में अंचलाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा के स्थानांतरण उपरांत एक समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी लवली कुमारी व संचालन पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विदाई की घड़ी गमगीन होती है। अंचलाधिकारी की कुर्सी पर राजीव सिन्हा ने जो कार्य कर दिखाया वह लोगों के लिए स्मरणीय रहेगा। कोरोना जैसे महामारी में निडर होकर उन्होंने अपनी ड्यूटी का पालन किया। वे यादें यहां की जनता नहीं भूलेगी। वक्ताओं ने कहा पदाधिकारी आते हैं और चले जाते हैं यह सिलसिला लगा रहता है। लेकिन कर्म की पहचान युग-युग तक रहती है। हम चाहेंगे कि अन्य पदाधिकारी भी हमलोगों को ऐसा प्रेम-प्यार दे कि यहां की जनता स्मरणीय रखे। अंचलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि हम जहां भी रहेंगे यहां के लोगों का स्नेह को हम नहीं भूल पाएंगे। समारोह में डॉ. विभूति सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि गजेंद्र यादव, शंकर चौधरी, मुखिया राकेश कुमार, निशांत कुमार नेहरू, अमरेश कुमार, पूर्व मुखिया इफ्तिखार खां, बसंत गुप्ता, नवीन कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी