सरयू तट पर मंदिर निर्माण, कोसी किनारे जय श्रीराम

सुपौल। सरयू तट पर अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के हुए बुधवार को हुए भूमि पूजन के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:16 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:12 AM (IST)
सरयू तट पर मंदिर निर्माण, कोसी किनारे जय श्रीराम
सरयू तट पर मंदिर निर्माण, कोसी किनारे जय श्रीराम

सुपौल। सरयू तट पर अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के हुए बुधवार को हुए भूमि पूजन के दौरान कोसी किनारे अवस्थित इस जिले में जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान रामायण पाठ, भजन कीर्तन आदि का आयोजन किया गया। मिठाई बांट लोगों ने खुशियां बांटी तो भगवा ध्वज लिए लोग घूमते भी नजर आए। शाम होते ही शहर में दिवाली सा माहौल हो गया। शहर के अधिकांश घर दीपों से जगमगा उठे। स्थानीय थाना चौक स्थित शिव व महावीर मंदिर परिसर में विश्व हिदू परिषद द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान विहिप के चंद्रकांत झा को 1989 में आयोध्या में आयोजित मंदिर निर्माण संकल्प सभा में शामिल होने के लिए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। भक्तों के बीच लड्डू और खीर प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। कोरोना को लेकर पूजा समिति के सदस्यों ने एहतियात बरतते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान रमण कुमार सिंह, आलोक कुमार,रतन दास महाराज, देवनारायण साह, श्रवण साह, विहिप के नगर मंत्री शंभू चौधरी, सह मंत्री संजय साह,लक्षमण साह, जनार्दन साह, विदेश्वरी साह, अवधेश चौधरी, परमानंद, चंदन आदि उपस्थित थे। वहीं अयोध्या में भूमिपूजन के अवसर पर मलहद ग्रामवासी के द्वारा अखंड श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। शारीरिक दूरी का पालन करते ग्रामीण काफी उल्लास के साथ आयोजन में शामिल हुए। संचालन पंडित श्यामसुंदर झा, पंडित भागेश्वर ठाकुर,पंडित अमर झा,अमर कुमार चौधरी, शंभू झा द्वारा किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर कर्णपुर बाबा पीठ में साधकों द्वारा सुंदर कांड का पाठ किया गया। मौके पर अजीत पाठक, वीरेंद्र चौधरी, संजय झा ने मुख्य भूमिका निभाई।

इधर अन्य मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ की व्यवस्था की गई थी। कई मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया भी गया था। शाम के समय मंदिरों के अलावा लोगों ने अपने घरों में दीप जलाकर खुशियां मनाई। कई जगहों पर भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया। भूमि पूजन का लाइव टेलिकास्ट देखने के लिए लोग अपने टीवी से चिपके रहे। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे। लोग फोन कर एक-दूसरे को भूमि पूजन की बधाई भी देते देखे गए।

chat bot
आपका साथी