गांवों में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष

सुपौल। सदियों बाद भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान के मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:29 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:29 PM (IST)
गांवों में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष
गांवों में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष

सुपौल। सदियों बाद भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान के मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के लिए उनके जन्म स्थान अयोध्या में मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्य भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्रशस्त होने के बाद बलुआ बाजार क्षेत्र में भी सैकड़ों राम भक्तों के बीच उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखने को मिला। सुबह से ही रामभक्तों द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों पर जय श्री राम का उद्घोष किया गया और लोगों के घरों पर भगवा ध्वज लगाया। वहीं सार्वजनिक दुर्गा मंदिर शिवराम विशनपुर, ग्रामदेवता स्थान लक्ष्मीनियां, दुर्गा मंदिर बलुआ बाजार, दुर्गा मंदिर चैनपुर, श्री कृष्ण मंदिर मधुबनी में गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्री रामचरितमानस रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के राम भक्त निखिल सौरव झा, समीर कांत झा, मुन्ना झा, जिबु झा, सतीश साह, मनोज सिंह, आशीष कुमार झा, सोनू मिश्रा, अनुज कुमार झा, आशीष कांत इत्यादि ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण कार्य शुरू होना अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक है। अब नए भारत की पहचान अयोध्या में भव्य राम मंदिर से होगी। हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि हम लोगों के सामने सदियों बाद अयोध्या में पुन: श्री राम मंदिर निर्माण होने जा रहा है।

chat bot
आपका साथी