सुपौल की खबर..चचरी पर डोलती घीवहा पंचायत के ग्रामीणों की जिदगानी

छातापुर प्रखंड के घीवहा पंचायत के लोगों को सुरसर नदी में पुल नहीं रहने के कारण यातायात में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:14 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:14 PM (IST)
सुपौल की खबर..चचरी पर डोलती घीवहा पंचायत के ग्रामीणों की जिदगानी
सुपौल की खबर..चचरी पर डोलती घीवहा पंचायत के ग्रामीणों की जिदगानी

सुपौल। छातापुर प्रखंड के घीवहा पंचायत के लोगों को सुरसर नदी में पुल नहीं रहने के कारण यातायात में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घीवहा पंचायत के मध्य पूर्वी भाग से प्रवाहित सुरसर नदी में एक पुल की आवश्यकता है। पंचायत के वार्ड संख्या 10, 09 ,05 और 06 को सुरसर नदी विभक्त करती है। एक पुल हो जाने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को प्रखंड मुख्यालय से लेकर अनुमंडल मुख्यालय तक आने-जाने के लिए रास्ता सुगम होगा। इस जगह पर सुरसर नदी में पुल नहीं रहने से भारी परेशानियों का सामना सामना करना पड़ता है सबसे मुख्य बात है कि वह पंचायत के वार्ड नंबर 9 और 10 नदी के पूरब पड़ता है। ग्रामीण संजीव कुमार यादव और रंजीत कुमार मंडल ने बताया कि विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में वार्ड नंबर 9 और 10 का बूथ घीवहा मध्य विद्यालय में रहता है नदी में पानी होने की वजह से लोकतंत्र के इस महापर्व में नदी के पूरब वाले लोग वोट करने से वंचित रह जाते हैं। मुख्य रूप से ग्रामीण रामचंद्र यादव, शंभू नारायण यादव, पवन यादव, विजय यादव, अलख कुमार, राजकुमार यादव, वासदेव यादव, आमोद यादव, भूपेंद्र यादव,रामकुमार, रमेश साह, दिनेश साह,बेचन साह,जगदेव साह, भूमि रजक, महेश्वर रजक, गुणेश्वर रजक, सुशील यादव, सुरेंदर यादव, दिनेश्वर मंडल, विद्यानंद मंडल, विनोद मंडल, देवन पासवान, चंदन पासवान, ललन राम, अमरलाल राम, शंभू पासवान,सुरेन्द्र मंडल, चंदन कुमार ,नारायण पासवान, सुमन यादव, विनोद यादव ,रणधीर कुमार, मंटू कुमार, अरूण यादव, दुलेन यादव ,दयानंद यादव, ब्रह्मदेव मंडल, सिकेंदर मंडल, संजीत मंडल, बिष्णुदेव पासवान, कृष्ण मोहन पासवान, वर्तमान मुखिया गजेन्द्र राम इत्यादि ग्रामीणों ने बताया कि कई बार स्थानीय सांसद और विधायकों के साथ-साथ जिला पदाधिकारी को भी सुरसर नदी में इस जगह पर पुल बनाने के लिए आवेदन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट करवाया गया लेकिन किसी ने भी आज तक ध्यान नहीं दिया। स्थानीय सांसद, विधायक और जिला पदाधिकारी से मांग करते हैं कि हम लोगों की मांग को गंभीरता पूर्वक सुना जाय और यहां सुरसर नदी में एक पुल बनाने बनाने की अनुशंसा की जाय। जिससे पंचायत के लोगों के साथ-साथ आसपास के गांव के लोगों को भी यातायात की सुविधा हो सकेगी।

chat bot
आपका साथी