मतदाता नए चेहरे पर ही जता रहे भरोसा चार मुखिया ही बचा पाए अपनी कुर्सी

जागरण संवाददाता सुपौल पंचायत चुनाव के पांचवें चरण के तहत 14 पंचायतों वाले बसंतपुर प्रखंड क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 12:11 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 12:11 AM (IST)
मतदाता नए चेहरे पर ही जता रहे भरोसा चार मुखिया ही बचा पाए अपनी कुर्सी
मतदाता नए चेहरे पर ही जता रहे भरोसा चार मुखिया ही बचा पाए अपनी कुर्सी

जागरण संवाददाता, सुपौल: पंचायत चुनाव के पांचवें चरण के तहत 14 पंचायतों वाले बसंतपुर प्रखंड के निकले चुनाव नतीजे में जनता ने 10 मुखिया को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। चार मुखिया ही अपनी कुर्सी बचा पाने में कामयाब हुए हैं। मतदाताओं ने अधिकांश नए चेहरे पर ही अपना भरोसा जताया है। भीमनगर पंचायत से सुधीर कुमार सिंह को जनता ने फिर से पंचायत की कमान सौंप दी है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बबलू यादव को पराजित कर दिया। सुधीर कुमार सिंह को 2852 मत मिले जबकि बबलू यादव को 2532 मतों से ही संतोष करना पड़ा। रतनपुर पंचायत से संतोष कुमार मेहता ने अपने प्रतिद्वंदी संजीव कुमार को पराजित कर दिया। संतोष कुमार मेहता को 2208 तो संजीव कुमार को 2060 वोट मिले। भगवानपुर पंचायत से देवेंद्र दास 2157 मत लाकर विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी गीता देवी को पराजित कर दिया। गीता देवी मात्र 1283 मत मिले। सातनपट्टी से सुरेंद्र पासवान को विजयी घोषित किया गया। कुल 1741 वोट प्राप्त कर उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बालेश्वर पासवान को पराजित कर दिया। बालेश्वर पासवान को 1255 वोट मिले। निर्मली पंचायत से कपिलेश्वर सिंह ने 1529 मत प्राप्त कर जयकृष्ण झा को पराजित कर दिया। जयकृष्ण झा को महज 1145 मतों से ही संतोष करना पड़ा। दीनबंधी पंचायत से अख्तर आलम विजयी रहे। उन्होंने 2578 मत प्राप्त कर रहमतुल्लाह को पराजित कर दिया। रहमतुल्लाह को 2396 वोट मिले। बसंतपुर पंचायत से नेहा मौसम खेड़वाड़ ने अपने प्रतिद्वंदी आशा देवी को पराजित कर दिया। नेहा मौसम खेड़वाड़ को 2932 तो आशा देवी को 2173 मत मिले। बनैलीपट्टी पंचायत से सुशीला देवी निर्वाचित घोषित हुई। कुल 3078 मत प्राप्त कर उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी गणेश प्रसाद यादव को पराजित कर दिया। गणेश प्रसाद यादव को 2332 मत मिले। परमानंदपुर पंचायत से चंद्रकला देवी ने आशा देवी को परजित कर दिया। चंद्रकला देवी को 2059 तो आशा देवी को 1805 वोट मिले। कोचगामा से नूरजहां ने शाहनाज खातून को पराजित कर दिया। नूरजहां को 2584 तो शाहनाज खातून को 2329 मत मिले। बलभद्रपुर से गुलेशा ने अंजुम आरा को पराजित कर दिया। गुलेशा को 2596 तो अंजुम आरा को 2323 मत मिले। विशनपुर शिवराम से अंबिका देवी विजयी हुई। उन्हें कुल 1203 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रीति कुमारी सरदार को 670 मतों से ही संतोष करना पड़ा। हृदयनगर से संतोष कुमार मेहता विजयी रहे उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सुरेंद्र खरगा को पराजित कर दिया। संतोष कुमार मेहता को 1869 तो सुरेंद्र खरगा को 1225 मत मिले। कुशहर पंचायत से नाजमीन परवीन ने पूनम देवी को हरा दिया। नाजमीन परवीन को 2718 तो पूनम देवी को 2069 मत मिले।

chat bot
आपका साथी