चौंका रहे परिणाम, अधिकांश मुखिया को जनता ने नकारा

जागरण संवाददाता सुपौल चौथे चरण में राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के संपन्न चुनाव के नतीजे चौंकाने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:33 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:33 AM (IST)
चौंका रहे परिणाम, अधिकांश मुखिया को जनता ने नकारा
चौंका रहे परिणाम, अधिकांश मुखिया को जनता ने नकारा

जागरण संवाददाता, सुपौल: चौथे चरण में राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के संपन्न चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले हैं। अधिकांश मुखिया को जनता ने नकार दिया है। अब तक के निकले नतीजे में फिगलास पंचायत के मुखिया प्रकाश कुमार यादव ही अपनी सीट बचाने में कामयाब हुए हैं। तीन के नतीजे आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। बायसी से मुखिया पद पर इंदु देवी ने 2081 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललिता देवी को पराजित कर दिया। ललिता देवी को 1976 मत प्राप्त हुए। परमानंदपुर से खातून ने अपने प्रतिद्वंदी वंदना मिश्र को पराजित कर दिया। खातून को 1957 मत मिले जबकि वंदना मिश्रा को 1263 मतों से ही संतोष करना पड़ा। करजाईन पंचायत से मुखिया पद के लिए ललिता देवी विजयी घोषित की गई। ललिता देवी को 2142 मत मिले जबकि संगीता बैठा को 1432 मत प्राप्त हुए। मोतीपुर से रामचंद्र राम ने अमरेंद्र पासवान को हरा दिया। रामचंद्र राम को 1477 मत मिला, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अमरेंद्र पासवान को 1196 मतों से संतोष करना पड़ा। हरिराहा से खुशबू कुमारी 1392 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी उषा देवी को पराजित कर दिया। उषा देवी को 1037 मत मिले। राघोपुर पंचायत से फनीलाल मंडल विजयाी रहे। उन्हें 1918 मत मिले जबकि प्रतिद्धंदी उपेन्द्र मंडल को 1847 मत प्राप्त हुए। बौराहा से अमिता देवी विजयी रही। इन्हें कुल 1907 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी शाहिदा खातून को 1021 मतों से ही संतोष करना पड़ा। रामविसनपुर से शकुंतला देवी ने लक्ष्मी देवी को पराजित कर दिया। शकुंतला देवी को 2587 मत मिले तथा प्रतिद्वंदी लक्ष्मी देवी को 1621 मत मिले। फिगलास पंचायत से प्रकाश कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद कुमार यादव को पराजित कर दिया। प्रकाश यादव को 2297 मत मिला, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार यादव को 2039 मत प्राप्त हुए। विसनपुर दौलत से भूपेंद्र मेहता ने 2851 मत प्राप्त कर अनिता देवी को पराजित कर दिया। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अनिता देवी को 1915 मत मिला। देवीपुर पंचायत से रामचंद्र यादव नं विदुवाला गुप्ता को पराजित कर दिया। रामचंद्र यादव को 2361 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी बिन्दुवाला गुप्ता को 2093 मत प्राप्त हुए। डुमरी से गजेंद्र कुमार यादव विजयी रहे। उन्हें 1862 मत मिले जबकि रंजना देवी को 1524 मतों से संतोष करना पड़ा। धरहरा पंचायत से कमलेश कुमार साह विजयी रहे। उन्हें कुल 2554 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी मु. जियाउद्दीन को 1872 मतों से ही संतोष करना पड़ा। समाचार प्रेषण तक वोटो की गिनती चल रही थी।

chat bot
आपका साथी