श्रीराम काव्यपाठ प्रतियोगिता में सुपौल की श्रेया राज्य में प्रथम

जागरण संवाददाता सुपौल राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा बिहार प्रांत स्तरीय श्रीराम काव्यपाठ प्रतियोगि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 12:36 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 12:36 AM (IST)
श्रीराम काव्यपाठ प्रतियोगिता में सुपौल की श्रेया राज्य में प्रथम
श्रीराम काव्यपाठ प्रतियोगिता में सुपौल की श्रेया राज्य में प्रथम

जागरण संवाददाता, सुपौल: राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा बिहार प्रांत स्तरीय श्रीराम काव्यपाठ प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें सुपौल की श्रेया मुस्कान ने पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। सुपौल प्रखंड निवासी विद्यापति झा अपनी पुत्री की इस उपलब्धि से आह्लादित हैं। पिछले तीन महीने से प्रखंड स्तर एवं तत्पश्चात जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में पूरे बिहार से हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ज्ञात हो कि इसके पूर्व में भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेया मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। बिहार के श्रेष्ठ प्रतिभागियों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी, जिसमें श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन कर पाना निर्णायक समिति के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। निर्णायक समिति में प्रांत महामंत्री संजीव कुमार मुकेश, डा. रामा मौसम और डा. सुरेश वर्मा मूल्यांकन कर रहे थे। प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाकर राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्रेया आगे भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करे यही शुभकामना है। प्रांतीय महामंत्री संजीव मुकेश ने कहा कि आगे की राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया जाएगा। सुपौल जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल ने कहा कि श्रेया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। जिला महामंत्री एवं प्रतियोगिता के प्रांत संयोजक रवि भूषण ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी श्रेया मुस्कान श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करते हुए पूरे बिहार का मान बढ़ाएगी। प्रतियोगिता के जिला संयोजक राजा रवि ने कहा कि जिस भाव के साथ श्रेया ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में कविता पाठ किया सबों की आंखें सजल हो गई थी। यह उसी दिन तय हो गया था कि वह राष्ट्रीय स्तर पर सुपौल और बिहार का निश्चय ही प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विमलानंद झा, सच्चिदानंद झा, मार्गदर्शक अरविद ठाकुर, धीरेंद्र धीर, संरक्षक सुमन चंद, बिदु श्रीवास्तव, कल्याणी स्वरूपा, आनंद भारती, कुमार भास्कर, सावित्री, पंकज झा, प्रकाश झा, मोहन प्रशांत आदि ने बधाई दी।

chat bot
आपका साथी