पंकज बने शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

-राज्य कार्यकारिणी की बैठक में हुआ संघ का पुनर्गठन जागरण संवाददाता सुपौल बिहार पंचा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:39 PM (IST)
पंकज बने शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
पंकज बने शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

-राज्य कार्यकारिणी की बैठक में हुआ संघ का पुनर्गठन

जागरण संवाददाता, सुपौल: बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ का पुनर्गठन रविवार को भागवत नगर स्थित हरि दया बैंक्वेट हाल पटना में हाईकोर्ट के अधिवक्ता सह निर्वाची पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार के पर्यवेक्षण में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से आनंद कौशल सिंह को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया वहीं रामचंद्र राय व पंकज कुमार सिंह को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। जानकारी देते पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में बिपिन बिहारी भारती को प्रदेश महासचिव, प्रशांत कुमार को प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष, देवेंद्र यादव, प्रकाश कुमार, मनोज यादव, गोलू सिंह, रविद्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष चयनित किया गया और सुप्रिया सिंह, मार्कण्डेय सिंह, गौरव कुमार, सूर्यकांत सिंह कांत को प्रदेश सचिव चयनित किया गया। मुस्तफा आजाद को प्रदेश प्रवक्ता, एजाजुल हक को प्रदेश मीडिया प्रभारी और प्रेम सखी को प्रदेश उपसचिव के रूप में चयनित किया गया। बैठक में संघ के किसी मसले पर अंतिम निर्णय हेतु पांच सदस्यीय प्रदेश अनुशासन समिति का गठन किया गया। अनुशासन समिति के सदस्य के रूप में प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह, रामचंद्र राय, पंकज कुमार सिंह, बिपीन बिहारी भारती व प्रशांत कुमार चयनित हुए।

संघीय सदस्यों ने 04 लाख शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतनमान, राज्य कर्मी का दर्जा, पेंशन आदि दिलवाने का संकल्प लिया। मौके पर भानू प्रताप सिंह, प्रकाश कुमार, मु. रफीउद्दीन, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार यादव, अनील कुमार, विनोद कुमार यादव, सुधांशु चौधरी, अरविद यादव, जीवछ सिंह, विरेंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में सभी जिला से शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी