चौंका रहे परिणाम, अधिकांश मुखिया की जा रही कुर्सी

जागरण संवाददाता सुपौल पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जिले के छातापुर प्रखंड के कुल 23 पं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 12:28 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 12:28 AM (IST)
चौंका रहे परिणाम, अधिकांश मुखिया की जा रही कुर्सी
चौंका रहे परिणाम, अधिकांश मुखिया की जा रही कुर्सी

जागरण संवाददाता, सुपौल: पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जिले के छातापुर प्रखंड के कुल 23 पंचायतों में संपन्न हुए चुनाव के अब तक के आए नतीजे में 13 पंचायतों में से महज तीन मुखिया ही अपनी सीट बचा पाए। दस पंचायतों में लोगों ने बदलाव पर अपनी सहमति दी है। अब तक के जारी नतीजे के अनुसार बलुआ पंचायत में रामजी मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मुन्ना कुमार को पराजित कर दिया। रामजी मंडल को 2023 मत मिले जबकि मुन्ना कुमार को 1646 मतों से ही संतोष करना पड़ा। भीमपुर पंचायत में रंजन कुमार भारती ने जालेश्वर शर्मा को पराजित कर दिया। रंजन कुमार भारती को 2014 जबकि जालेश्वर शर्मा को 709 मत मिले। लक्ष्मीनियां पंचायत में चांदनी कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंजु देवी को पराजित कर दिया। चांदनी कुमारी को 1347 मत प्राप्त हुए जबकि अंजु देवी को महज 857 मतों से ही संतोष करना पड़ा। मधुबनी पंचायत सें सीतानंद झा ने चंद्रमोहन मिश्र को बड़े अंतर से पराजित कर दिया। सीतानंद झा को कुल 2556 तो चंद्र मोहन मिश्र को 1320 मत मिले। ठुठी पंचायत से कोमल देवी ने सुगंधा कुमारी को हरा दिया। कोमल देवी को 2607 तो सुगंधा कुमारी को 2418 मत प्राप्त हुए। जिबछपुर पंचायत से शोभा देवी ने सुनीता देवी को पराजित कर दिया। शोभा देवी को 1842 तथा सुनीता देवी को 1667 वोट मिले। उधमपुर पंचायत से महानंद प्रसाद यादव ने महेश कुमार यादव को पराजित कर दिया। महानंद प्रसाद यादव को 2016 जबकि महेश कुमार यादव को 1583 मत मिले। रामपुर पंचायत से कुलसुम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कंचन कुमारी को पराजित कर दिया। कुलसुम को कुल 3471 मत प्राप्त हुए जबकि कंचन कुमारी को 2374 से ही संतोष करना पड़ा।

-------------------------------------------

अब तक के नतीजे में तीन मुखिया बचा पाए हैं अपनी सीट 23 पंचायत वाले छातापुर प्रखंड में समाचार प्रेषण तक 13 पंचायतों के नतीजे सामने आए जिसमें दस मुखिया को जनता ने नकार दिया। तीन पुराने मुखिया ही अपनी सीट बचाने में कामयाब हुए। प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत के मुखिया रामजी मंडल, मधुबनी पंचायत के मुखिया सीतानंद झा उर्फ सुनील बाबू एवं रामपुर पंचायत की कुलसुम को अपनी सीट बचाने में कामयाबी हासिल हुई। जबकि दस पंचायत के मुखिया को अपनी सीट गंवानी पड़ी।

chat bot
आपका साथी