दूसरे प्रखंड का चुनाव परिणाम देख हताश दिख रहे जनप्रतिनिधि

संवाद सूत्र सरायगढ़(सुपौल) जिले में पंचायत चुनाव जारी है और अब तक दो प्रखंड का चुनाव परिण

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:51 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:51 PM (IST)
दूसरे प्रखंड का चुनाव परिणाम देख हताश दिख रहे जनप्रतिनिधि
दूसरे प्रखंड का चुनाव परिणाम देख हताश दिख रहे जनप्रतिनिधि

संवाद सूत्र, सरायगढ़(सुपौल): जिले में पंचायत चुनाव जारी है और अब तक दो प्रखंड का चुनाव परिणाम सामने आ चुका है। पंचायत चुनाव में निवर्तमान जनप्रतिनिधियों में से अधिकांश की कुर्सी खिसकने की सूचना से सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड में भी कई जनप्रतिनिधि हताश दिख रहे हैं। पहले चरण में प्रतापगंज और फिर दूसरे चरण में छातापुर का चुनाव परिणाम निवर्तमान जनप्रतिनिधियों को सकते में डाल रखा है। घोषित चुनाव परिणाम से ऐसे जनप्रतिनिधियों के चुनाव प्रचार का तरीका भी बदलता जा रहा है। चुनाव मैदान में उतरे अधिक से अधिक उम्मीदवार प्रतापगंज तथा छातापुर के चुनाव परिणाम को सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड में दोहराने के लिए रणनीति बना रहे हैं तो निवर्तमान जनप्रतिनिधि दोनों प्रखंड के चुनाव परिणाम से उलट कहानी लिखने में लगे हैं। लेकिन अधिकतर निवर्तमान जनप्रतिनिधियों के चेहरे पर निराशा दिखाई दे रही है। जानकारी अनुसार प्रचार प्रसार के दौरान कई जगहों पर मतदाता चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को प्रतापगंज और छातापुर प्रखंड के चुनाव परिणाम से सबक लेने की भी हिदायत देते हैं। 12 पंचायत के प्रखंड में मुखिया के 12 सरपंच के 12 पंचायत समिति के 16 जिला परिषद के 02, वार्ड सदस्य के 157 और पंच सदस्य 157 पद हैं। प्रखंड में 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच नामांकन होना है। चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवार अभी घूम-घूम कर अपने नामांकन की तिथि से लोगों को अवगत करा रहे हैं। सबसे अधिक दावेदारी वार्ड सदस्य पद पर देखी जा रही है। जानकारी अनुसार प्रत्येक वार्ड में कम से कम आधा दर्जन और अधिक से अधिक एक दर्जन तक उम्मीदवार के खड़े होने की संभावना है। पंचायती राज व्यवस्था में वार्ड सदस्यों के हाथ में विकास का काम दिए जाने से बड़े-बड़े लोग भी इस बार वार्ड सदस्य पद पर अपना भाग्य आजमाइश करने की तैयारी में दिखाई दे रहे हैं। दावेदारों में सबसे कम पंच सदस्य पद पर दिखाई दे रहा है। वैसे मुखिया पद पर भी इस बार अधिक से अधिक लोग लड़ना चाह रहे हैं। प्रखंड कार्यालय में नाजिर रसीद के लिए भीड़ जमा हो रही है। जमा भीड़ इस बात को दर्शा रहा है कि चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या विभिन्न पदों पर काफी अधिक होगी। प्रखंड कार्यालय पहुंचने वाले कुछ उम्मीदवारों ने बताया कि दूसरे प्रखंड के चुनाव परिणाम का असर इस प्रखंड में भी साफ साफ होगा।

chat bot
आपका साथी