भारी मात्रा में अनाज मिलने पर बाढ़ आश्रय स्थल को किया सील

सुपौल। नदी थाना क्षेत्र के प्रधानमंत्री राहत कोष से निर्मित बाढ़ आश्रय स्थल में बुधवार की संध्या खा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:33 PM (IST)
भारी मात्रा में अनाज मिलने पर 
बाढ़ आश्रय स्थल को किया सील
भारी मात्रा में अनाज मिलने पर बाढ़ आश्रय स्थल को किया सील

सुपौल। नदी थाना क्षेत्र के प्रधानमंत्री राहत कोष से निर्मित बाढ़ आश्रय स्थल में बुधवार की संध्या खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रविरंजन कुमार और नदी थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बाढ़ आश्रय स्थल का ताला खोलकर निरीक्षण करने पर वहां भारी मात्रा में अनाज के साथ अन्य सामान पड़ा मिला। निरीक्षण के दौरान वहां गेहूं के अलावा भारी मात्रा में चावल और पटसन मिलने पर पदाधिकारी हैरान रह गए। तत्पश्चात पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों से इस बाबत पूछताछ की। पूछताछ के दौरान जब बाढ़ आश्रय स्थल में अनाज रखने को लेकर कई तरह की चर्चाएं होने लगी। तब अनाज की कालाबाजारी की आशंका के मद्देनजर खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने तीन कमरों को सील कर दिया। इस बाबत उन्होंने बताया कि अनाज अत्यधिक होने के कारण अभी कुछ भी बताना मुश्किल है इसलिए सीजर लिस्ट तैयार किया जाएगा। मौके पर नदी थाना एएसआई एके ¨सह, मृत्युंजय कुमार, ¨पटू कुमार, जीवछ शर्मा, भोला राम सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी